खेल व खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक-2021 पर संसद की मुहर लग गई। इस विधेयक से देश की राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी को वैधानिक दर्जा मिल जाएगा। विधेयक में प्राधिकार को जांच एवं जब्ती का अधिकार दिया गया है। साथ ही इसका भी ध्यान रखा जाएगा कि इसका दुरुपयोग नहीं हो। राज्यसभा ने बुधवार को इस विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोकसभा 27 जुलाई को बिल को हरी झंडी दे चुकी है। भारत की डोप टेस्ट लैब को अब वैधानिक दर्जा, संसद की मंजूरी
04 Aug 2022 01:08AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व जीएसटी परिषद को अप्रत्यक्ष कर प्रशासन में दस्तावेज पहचान संख्या (डीआईएन) की इलेक्ट्रॉनिक (डिजिटल) प्रणाली लागू करने के लिए राज्यों को सलाह देने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने बुधवार को कहा, कर्नाटक और केरल में पहले से लागू यह प्रणाली व्यापक जनहित में है और सुशासन को बढ़ावा देगी। यह अप्रत्यक्ष कर प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाएगी, जो कुशल शासन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
04 Aug 2022 01:08AM,by: Imran Khan
कोरोना की तरह अब मंकीपॉक्स टीका को लेकर देश की दो बड़ी नामचीन कंपनियों के बीच होड़ मची है। पिछली बार कोरोना रोधी कोवाक्सिन बनाने के लिए हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी सबसे आगे रही। इस बार पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) भी सरकार के साथ मिलकर मंकीपॉक्स का टीका बनाना चाहती है। बहरहाल इन दोनों ही कंपनियों ने अभी तक अपनी दावेदारी नहीं सौंपी है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक में दावा किया है।
04 Aug 2022 01:08AM,by: Imran Khan
यूएन के परमाणु प्रमुख ने चेताया है कि यूक्रेन में यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर है। उन्होंने हालात स्थिर करने व एटमी हादसे से बचाव के लिए विशेषज्ञों को जल्द से जल्द परिसर का दौरा करने की अनुमति देने के लिए रूस-यूक्रेन से अनुरोध किया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रासी ने कहा कि दक्षिणपूर्वी शहर एनरहोदर में जपोरिज्जिया संयंत्र में स्थिति हर दिन खतरनाक हो रही है।
04 Aug 2022 12:46AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





