भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। कायल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने सूर्यकुमार के 76 रन की बदौलत 19 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
03 Aug 2022 12:48AM,by: Imran Khan
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि गरीबों के इस्तेमाल की किसी वस्तु पर जीएसटी काउंसिल ने कोई नया कर नहीं लगाया है। ग्राहकों को मिल ने वाली चेकबुक पर भी कोई कर नहीं है। राज्यसभा में मंगलवार को महंगाई पर अल्पकालिक चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, देश में खाद्य उत्पादों पर तकरीबन हर राज्य में जीएसटी शुरू होने से पहले से कर लगता रहा है। सीतारमण ने कहा, बैंकों से पैसे की निकासी पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं है। लोग एटीएम से भी पांच बार अपनी रकम निकाल सकते हैं। वित्त मंत्री ने बताया टूथपेस्ट, साबुन तेल चीनी जैसी वस्तुओं पर जीएसटी घटाया गया है।
03 Aug 2022 12:47AM,by: Imran Khan
लोकसभा और राज्य सभा में सरकार ने अदाणी व अंबानी के नाम पर हो रही राजनीति को लेकर विपक्ष को आइना दिखाया। लोकसभा में पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव व राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा, इन उद्योगपतियों को विपक्ष शासित राज्य भी आमंत्रित करते हैं, मगर संसद में सरकार पर आरोप लगा कर दोहरा मापदंड अपना रहे हैं।
03 Aug 2022 12:47AM,by: Imran Khan
चीन की मोबाइल फोन कंपनियों ओप्पो, वीवो और शाओमी ने करीब 7,259 करोड़ रुपये की कर चोरी की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि राजस्व आसूचना विभाग (डीआरआई) की तरफ से बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद इन कंपनियों ने 512.46 करोड़ रुपये जमा कराए हैं।
03 Aug 2022 12:47AM,by: Imran Khan
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 0.8 फीसदी गिरकर 15 जुलाई के निचले स्तर 99.26 डॉलर पर पहुंच गया। निवेशकों ने विनिर्माण में मंदी और ईंधन की घटती मांग के कारण सावधानी बरती, जिससे दाम में कमी देखी गई। तेल निर्माता इस हफ्ते आपूर्ति को बढ़ाने या न बढ़ाने पर विचार करने वाले हैं। इस हफ्ते में अमेरिकी क्रूड बेंचमार्क भी 92.42 डॉलर पर आ गया, जो 14 जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया।
03 Aug 2022 12:47AM,by: Imran Khan
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 0.8 फीसदी गिरकर 15 जुलाई के निचले स्तर 99.26 डॉलर पर पहुंच गया। निवेशकों ने विनिर्माण में मंदी और ईंधन की घटती मांग के कारण सावधानी बरती, जिससे दाम में कमी देखी गई। तेल निर्माता इस हफ्ते आपूर्ति को बढ़ाने या न बढ़ाने पर विचार करने वाले हैं। इस हफ्ते में अमेरिकी क्रूड बेंचमार्क भी 92.42 डॉलर पर आ गया, जो 14 जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया।
03 Aug 2022 12:47AM,by: Imran Khan
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को ‘गद्दारों की सरकार' बताया और कहा कि यह जल्द ही गिर जाएगी.शिंदे द्वारा अपने पिता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिराए जाने के बाद आदित्य जनता से जुड़ने के कार्यक्रम के तहत सतारा जिले के पाटन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में 20 जून से विश्वासघात सामने आ रहा है. यह गद्दारों की सरकार है, यह एक अनधिकृत, असंवैधानिक सरकार है. यह गिर जाएगी.”
03 Aug 2022 12:47AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







