Imran Khan

Generic placeholder image

आजादी का अमृत महोत्सव मना रही केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया. उसने 10 दिन के लिए देशभर के सभी संरक्षित स्मारकों और पर्यटक स्थलों में एंट्री फ्री कर दी है. केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने ASI का एक ऑर्डर ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि आजादी का अमृतमहोत्सव और 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने 5 से 15 अगस्त तक देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों/स्थलों में पर्यटकों के लिए प्रवेश मुक्त कर दिया है. देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर बीजेपी ने 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के आयोजन का ऐलान किया है. बीजेपी 9 से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करेगी.

03 Aug 2022 12:02PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

भाई-बहनों का पवित्र रक्षाबंधन का त्यौहार इसी माह के 11 अगस्त को मनाया जाएगा। पावन पर्व रक्षा बंधन को देखते हुए कवर्धा जिले की बिहान की महिला स्वसहायता समूह ने भाइयों की कलाइयों में रक्षा बंधन सजाने की पूरी तैयारियां कर ली है। इस बार उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए राखियों को ’भोर बंधन’ नाम दिया है, भोरबंधन राखियों की कीमत 20 रूपए से शुरू होकर अलग-अलग वैराटियों में 35 से 40 रूपए तक है। भोर बंधन राखियों की बिक्री के लिए कबीरधाम जिले में सात अलग-अलग कांउटर भी बनाए गए है, जिसमें कलेक्टोरेट परिसर, सी-मार्ट और जिले के सभी विकासखण्ड के जनपद पंचायत मुख्यालयों में भोरबंधन ब्रांड की राखियां उपलब्ध रहेगी। यह राखियां आकर्षक तो है ही साथ ही राखियों को बनाने के लिए धान, चांवल, गेहूं, लौकी के बीज का उपयोग किया गया है जिससे इस पावन पर्व का महत्व और बढ़ गया है। पहले ही दिन महिला समूहों की भोरबंधन राखियों की अच्छी बिक्री होने की जानकारी मिली है।

03 Aug 2022 12:02PM,
by: Imran Khan