भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में 14वां पदक वेटलिफ्टिंग से मिला। बुधवार (तीन अगस्त) को 109 किग्रा भारवर्ग में लवप्रीत सिंह ने कमाल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक जीता है। भारत का वेटलिफ्टिंग में यह संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उसने नौ पदक जीते हैं। भारत को 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी इस खेल में नौ पदक मिले थे।
03 Aug 2022 11:21AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक बार फिर से सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। 15 अगस्त से 10 सिटी बसें चलेंगी। इन बसों का रूट दरभा से बस्तर और ओडिशा सीमा तक का होगा। चित्रकोट और तीरथगढ़ तक भी चलेंगी। खास बात यह है कि इन सिटी बसों में नक्सल पीड़ित परिवार को किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। प्राइवेट बस, ऑटो और टैक्सी की तुलना में इसका किराया कम होगा। किलोमीटर के हिसाब से किराया तय किया जाएगा।
03 Aug 2022 08:22AM,by: Imran Khan
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित सात जिलाें में 11 मरीज मिले हैं। इन मरीजों की जांच और इलाज जारी है। इधर बदली परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग ने जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है।
03 Aug 2022 08:22AM,by: Imran Khan
कोरिया जिले के बिहारपुर वन परिक्षेत्र का मामला है. बिहारपुर से नगवां पहुंच वन मार्ग की लंबाई 10 किमी है. परिक्षेत्र के पूर्व प्रभारी रेंजर ने पहले ही करीब 6 किलोमीटर सड़क बना दिया था. बची चार किमी की डब्ल्यूबीएम सड़क का निर्माण वर्तमान प्रभारी रेंजर शंखमुनी पांडेय ने कराया है. जंगल के वन मार्ग निर्माण की राशि 15 लाख प्रति किमी के हिसाब से होती है. यानी 6 किमी 90 लाख का कार्य पूर्व प्रभारी रेंजर द्वारा और करीब 50 लाख का कार्य वर्तमान रेंजर ने कराया है. मनेंद्रगढ़ में पहली बारिश में ही बह गई डेढ़ करोड़ की सड़क!
03 Aug 2022 07:51AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आयकर विभाग छापेमार कार्रवाई कर रही है. छत्तीसगढ़ में स्टील और पावर प्लांट कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है. आज सुबह 6 बजे आईटी की अलग-अलग टीमों ने निर्माण टीएमटी, ग्रेविटी स्पंज एंड पावर, धनकुण्ड स्टील और मारुति फेरो के ठिकानों पर दबिश दी है. सभी डायरेक्टरों के घर ऑफिस के अलावा कंपनी के सीए समेत उनके कर्मचारियों के घर भी टीम ने छापा मारकर दस्तावेजों की पड़ताल की है. राज्य में आईटी की दबिश की खबर फैलते ही स्टील और पावर प्लांट कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
03 Aug 2022 07:23AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








