संसद में गांधी प्रतिमा के नीचे धरना दे रहे निलंबित सांसदों की खातिरदारी में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। इन सांसदों के लिए सुबह छह बजे चाय की व्यवस्था की गई तो सुबह आठ बजे नाश्ते की। हालांकि रातभर इन सांसदों को मच्छर ने परेशान भी किया। नलंबित सांसदों का धरना प्रदर्शन जारी अभी भी जारी। निलंबित सांसदों का धरना प्रदर्शन जारी
28 Jul 2022 08:06AM,by: Imran Khan
देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे देश का अपमान बताया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जो कि एक शर्मनाक बयान है। ये संबोधन उस सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है, तब भी कांग्रेस के इस पुरुष नेता ने ये घृणित कार्य किया।
28 Jul 2022 07:54AM,by: Imran Khan
आज हरेली के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री साहू ने कहा है कि परंपरागत रूप से खेती-किसानी, हरियाली और पर्यायवरण को समर्पित हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में हरेली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। हरेली तिहार पर हम अच्छी फसल की कामना के साथ-साथ कृषि के काम आने वाले सभी तरह के उपकरणों की साफ-सफाई और पूजा करते है। हरेली का पर्व हमारी गौरवशाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति और विरासत का हिस्सा है। इस साल हरेली पर्व से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यशस्वी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गौमूत्र खरीदी की शुरुआत करने जा रही है। गांव के पशुपालक 4 रुपए प्रति लीटर में गौमूत्र विक्रय कर सकेंगे। योजना के पहले चरण में प्रदेश भर की 56 गौठानों में यह खरीदी शुरू होगी। प्रदेश की गौरवशाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति, कृषि संस्कृति और परम्परा को सहेजने हेतु राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है।
28 Jul 2022 07:21AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









