मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। हरेली पर बघेल ने कहा है कि हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। इस दिन धरती माता की पूजा कर हम भरण पोषण के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।
28 Jul 2022 06:32AM,by: Imran Khan
आज से बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज होगा। यह खेल आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 283 अलग-अलग मेडल इवेंट शामिल हैं। इस साल 72 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन खेलों के लिए लगभग 6,500 एथलीट और सपोर्ट स्टाफ बर्मिंघम पहुंचे हैं। राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार महिला टी-20 किक्रेट को शामिल किया गया है।
28 Jul 2022 01:34AM,by: Imran Khan
बेटा न होने पर जिंदा जलाकर पत्नी की हत्या करने के दोषी पति को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सजा सुनाने में कोर्ट ने दोषी की बेटियों की गवाही को अहम माना है। बेटियों ने ही तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खून से खत लिखकर मामले में पुलिस के ढुलमुल रवैये का पर्दाफाश किया था। इसके बाद गंभीरता से मामले की तहकीकात हुई और बेटियों को गवाह बनाया गया। बेटियों की गवाही पर पिता को उम्रकैद
28 Jul 2022 01:34AM,by: Imran Khan
अमेरिका की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे से भड़के चीन ने अमेरिका को धमकी दी है। चीन ने कहा है कि अमेरिका को इसका परिणाम भुगतना होगा। बता दें कि चीन और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बीच फोन पर बात कर ने की चर्चा थी। इससे पहले ही एक बार फिर दोनों देशों में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले हफ्ते ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि अगस्त में नैन्सी पेलोसी ताइवान जाने वाली हैं। माना जाता है कि नैन्सी पेलोसी अमेरिका की राष्ट्रपति बनने की कतार में हैं। चीन ने अमेरिका को दी धमकी
28 Jul 2022 01:18AM,by: Imran Khan
शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के एक अन्य घर से कम से कम 20 करोड़ नकद और सोने के आभूषण बरामद किए जा चुके हैं। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के अनुसार, अर्पिता के दूसरे घर में नोटों की बरामदगी और गिनती अभी भी जारी है। बता दें कि कुछ दिन पहले अर्पिता के घर से 21 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए थे। इस बार ईडी के अधिकारी नोट गिनने की चार मशीनों के साथ अर्पिता के दूसरे घर में दोपहर से डेरा जमाए हुए हैं। अर्पिता के दोनों घरों से अब तक 45 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हो चुका है।
28 Jul 2022 01:18AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









