Imran Khan

Generic placeholder image

उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बारिश भले ही नहीं हो रही हो, लेकिन दक्षिण के राज्यों में इन दिनों आसमान से आफत बरस रही है। नॉर्थईस्ट मॉनसून सीजन के चलते दक्षिणी हिस्से में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने सिलसिलेवार ट्वीट्स करके बताया है कि आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहने वाला है। IMD के अनुसार, तमिलनाडु, पुचुडेरी, कराईकल, केरल और माहे में 3 से 7 नवंबर के बीच मध्यम से भारी बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। तमिलनाडु और दक्षिणी केरल के हिस्सों में तीन और चार को बहुत भारी बारिश होगी।

04 Nov 2022 01:19AM,
by: Imran Khan