Imran Khan

Generic placeholder image

गुजरांवाला में जानलेवा हमला, दोनों पैरों में गोली लगने के बाद इमरान खान बोले- अल्‍लाह ने मुझे नई जिंदगी दी।पाकिस्तान के गुजरांवाला के अल्‍ला हू चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि उनके दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं. इमरान को लाहौर के शौकत खानम अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में चार सदस्यीय टीम बनाई गई है. डॉक्टर फैसल टीम के चीफ होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी में इमरान खान के अलावा फैसल जावेद, अहमद छट्टा और चौधरी यूसुफ जख्मी हुए हैं. कथित तौर गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई है और कुल छह लोग घायल हुए हैं. इमरान खान के आजादी मार्च के दौरान गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि दो हमलावरों ने गोलीबारी को अंजाम दिया, जिसमें से एक की मारे जाने की खबर है. यह संदेह जताया जा रहा है कि पुलिस ने गोली चलवाई. हालांकि, हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है. इमरान खान बोले- अल्‍लाह ने मुझे नई जिंदगी दी

03 Nov 2022 01:07PM,
by: Imran Khan