Imran Khan

Generic placeholder image

जिले के धुर नक्सल प्रभावित ताडोकी थानाक्षेत्र में नक्सलियों ने पर्चे फेंकेहैं.साथ ही सरण्डी के बाजारपारा की सड़क पर 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी स्मृति सप्ताह मनाने की बात लिखी है. सरण्डी में भारी मात्रा में नक्सली पर्चे मिलने के बाद इलाके में सर्च अभियान भी तेज कर दिया गया है. बता दें कि नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक अपने मारे गए साथियों की याद में शहीदी सप्ताह मनाते हैं. नक्सलियों के शहीदी सप्ताह मनाने के एलान को देखते हुए पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने भी सर्च अभियान तेज कर रखा है. ताकि शहीदी सप्ताह में नक्सली अपनी किसी भी तरह की नापाक हरकतों में कामयाब ना हो सके. कांकेर में तीसरी बार विधायक अनूप नाग को नक्सली धमकी

27 Jul 2022 06:44AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

इंग्लैंड के बर्मिंघम में इस साल 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के उम्मीदों को गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले झटका लगा है. टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा वहाँ हिस्सा नहीं ले पाएँगे. खेल अधिकारियों ने पहले ही ये जानकारी दी थी. अब ख़ुद नीरज चोपड़ा ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप में चौथे थ्रो के दौरान आए स्ट्रेन कि वजह से कुछ तकलीफ महसूस हो रही थी और इसकी जांच करने पर एक छोटी चोट के बारे में पता लगा है. जिसके चलते मुझे कुछ हफ्ते के आराम करने की सलाह दी गई है. नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में ना खेलने को लेकर क्या कहा

27 Jul 2022 04:21AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस बीमारी से प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्धों के नमूने जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे जाएंगे। केरल के बाद दिल्ली में भी मंकी पॉक्स के मरीज मिल चुके हैं। प्रदेश में भी दो संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजा गया है। इसके बाद से प्रदेश सरकार अलर्ट जारी किया है। सरकार की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, मंकी पॉक्स के प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की 21 दिनों तक मॉनिटरिंग की जाए। लक्षण दिखने पर तत्काल नमूना लेकर भेजा जाए।

27 Jul 2022 02:47AM,
by: Imran Khan