सरयू आराधना महिला मंडल रायपुर द्वारा एक निजी होटल में सावन महोत्सव मनाया गया।हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत शुभ माना जाता है, खासकर शादीशुदा औरतों के लिए। इस दौरान महिलाएं ना सिर्फ सोमव्रत करती हैं बल्कि सोलह श्रृंगार करके पति की लंबी उम्र की कामना भी करती हैं। श्रृंगार करना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। दरअसल, सावन महीने में महिलाओं का सजना-संवरना शुभ माना जाता है।
23 Jul 2022 11:44AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बरसात अब भी जारी है। रायपुर में बरसात की झड़ी टूटी ही नहीं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में जमकर पानी बरसा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी से अति भारी बरसात की चेतावनी भी जारी की है। यह बरसात 18 से अधिक जिलों को प्रभावित कर सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को जरूरी व्यवस्था कर लेने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बरस रहा पानी
23 Jul 2022 09:28AM,by: Imran Khan
लगातार तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश से दुर्ग शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। नाले और नालियों की सफाई के बावजूद अधिकांश बस्तियों और कालोनियों में पानी भरने की शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने शहर के प्रभावित इलाकों का दौरान किया। पूर्व विधायक प्रदीप चौबे के निवास के चारों ओर पानी भरने की जानकारी मिलने पर वोरा केलाबाड़ी पहुंचे। यहां सड़कों व गलियों में पानी भर जाने के कारण कई वाहन चालक सड़क पर ही गिर गए। वोरा ने इस मामले को लेकर कलेक्टर से फोन पर चर्चा करते हुए तत्काल नगर निगम की व्यवस्था दुरुस्त करने कहा है।
23 Jul 2022 08:07AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









