Imran Khan

Generic placeholder image

सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह कानून (Sedition Law) पर लगी रोक फिलहाल जारी रखी है. सोमवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र के सुनवाई टालने के आग्रह को माना. केंद्र ने अदालत में तर्क दिया कि संसद के शीतकालीन सत्र में इस मामले पर कुछ फैसला लिया जा सकता है. ऐसे में तब तक केंद्र को शीर्ष अदालत के राजद्रोह कानून पर रोक लगाने के आदेश का पालन करना होगा. इसके साथ ही जिन याचिकाओं में पहले नोटिस जारी नहीं हुआ, उनमें भी नोटिस जारी किया गया है. केंद्र 6 हफ्ते में इनका जवाब देगी. सुप्रीम कोर्ट अगले साल जनवरी के दूसरे हफ्ते में इस मामले पर दोबारा सुनवाई करेगा. भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 124 A यानी राजद्रोह के खिलाफ याचिकाओं पर CJI यूयू ललित, जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच सुनवाई कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने मई में राजद्रोह कानून (Sedition Law on Hold) पर रोक लगा दी थी. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को राजद्रोह कानून की आईपीसी की धारा 124ए के तहत कोई मामला दर्ज नहीं करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने सरकार को आईपीसी की धारा 124ए के प्रावधानों पर समीक्षा की अनुमति भी दी है. हालांकि, अदालत ने कहा कि राजद्रोह कानून की समीक्षा होने तक सरकारें धारा 124A में कोई केस दर्ज न करे और न ही इसमें कोई जांच करें. राजद्रोह कानून पर फिलहाल जारी रहेगी रोक

31 Oct 2022 11:53AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर उनको श्रधांजलि अर्पित कर ग्राम पंचायत चपरीद में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जो कि हाई स्कूल से लेकर पंचायत भवन तक 200 मीटर दौड़ा गया। सरपंच हितेश साहू ने श्रधांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पटेल जी ने ही देश को एकता के सूत्र में बांधा और राजा महाराजा के सभी रियासतों को संघ में शामिल करके देश को कई भागों में टूटने से बचाया इसलिए उनका योगदान अविस्मरणीय हैं। इस एकता दौड़ में सरपंच हितेश साहू पंच नकुल साहू ललित साहू प्रवीण साहू जीवन खंडेलवाल मोहन यादव खेल प्रभारी शिक्षक शशिकांत बांधे ग्रामीण तिरिथ साहू मयंक साहू पोखन साहू राजेश साहू लक्की साहू पंकज साहू योगेश साहू योगिता साहू त्रिवेणी साहू पूजा साहू मोनिका साहू एवं अन्य स्कूली बच्चे शामिल रहे। चपरीद में एकता दौड़ का हुआ आयोजन

31 Oct 2022 08:27AM,
by: Imran Khan