Imran Khan

Generic placeholder image

कांकेर पुलिस ने नक्सल मोर्चे में एक बड़ी कामयाबी के साथ दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस के हाथों मारे गए नक्सलियों में हार्डकोर नक्सली दर्शन पद्दा शामिल हैं। वहीं मुठभेड़ में पुलिस ने जागेश नामक नक्सली को भी ढ़ेर कर दिया है। लंबे समय बाद कांकेर पुलिस को नक्सलियों को मारने का मौका मिला। पिछले कई दिनों से घटनास्थल के इर्द-गिर्द नक्सलियों की मूवमेंट पर पुलिस की नजर थी। पुलिस ने रणनीतिपूर्वक मुठभेड़ में नक्सलियों को मार दिया है। घटना की पुष्टि करते कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि बीती रात को नक्सलियों के साथ अंतागढ़ इलाके के कड़मे के जंगल में मुठभेड़ हुई। जिसमें दो नक्सली मारे गए। घटनास्थल का मुआयना करने पर मौके पर दो शव मिले। जिसकी पहचान दर्शन पद्दा और जागेश के रूप में हुई। कांकेर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हार्डकोर नक्सली मारा गया

31 Oct 2022 07:52AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया है कि मोरबी पुल हादसे में अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है. हर्ष सांघवी ने ये भी बताया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद से रवाना होते हुए कल ही एक हाई पावर कमेटी का गठन किया था. विभिन्न स्थानों पर तैनात सभी अधिकारियों को सुबह दो बजे तक मोरबी में रिपोर्ट करने को कहा गया है, जांच चल रही है. पुल की प्रबंधन टीम के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 304, 308 और 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पुल पर पहुंच गए थे. ज़िला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट कार्यालय के अनुसार 170 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. इस हादसे के बाद राजनीतिक आरोप भी लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मौजूदा भाजपा सरकार पर आरोप लगाए हैं. इस हादसे में जो लोग लापता हैं या आपदा में फंसे हैं, वे ज़िला आपदा नियंत्रण कक्ष को 02822 243300 पर सूचित कर सकते हैं.

31 Oct 2022 03:48AM,
by: Imran Khan