Imran Khan

Generic placeholder image

सीबीआई ने एनएसई को-लोकेशन घोटाला मामले में निराकार योगी की ईमेल आईडी का डेटा एकत्र लेने के लिए पारस्परिक कानूनी सहायता संधि के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका से संपर्क किया है। एनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण ने सेबी से कहा था कि एक निराकार रहस्यमय "योगी" निर्णय लेने में ईमेल पर उनका मार्गदर्शन कर रहा था। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय एजेंसी को ईमेल आईडी rigyajursama@outlook.com के लिए माइक्रोसॉफ्ट से डेटा की जरूरत है, जिसे कथित तौर पर सुब्रमण्यम द्वारा तत्कालीन एनएसई एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण के साथ संवाद करने के लिए संचालित किया गया था। । सीबीआई ने गृह मंत्रालय के माध्यम से अमेरिका को अनुरोध भेजा है कि वह मामले में रामकृष्ण और सुब्रमण्यम के खिलाफ एजेंसी के सबूतों को पुष्ट करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट इंक से उपयोगकर्ता आईडी rigyajursama@outlook.com का मेटाडेटा और सामग्री डेटा प्रदान करे।

14 May 2022 12:36AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

पीएम मोदी ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग की घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा दिल्ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राष्ट्रपति ने जताया दुख राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में हुए भीषण आग हादसे से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना बहुत दुःखद है। मैं सम्बंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूँ,प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। NDRF भी वहाँ शीघ्र पहुँच रही है। लोगों को वहाँ से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, इस दुखद घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और आहत हूं। मैं लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हूं। हमारे बहादुर दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। भगवान सब का भला करे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, दिल्ली स्थित मुंडका क्षेत्र में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हृदयविदारक है। असीम पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

14 May 2022 12:36AM,
by: Imran Khan