कौशिक ने उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर को चिंता शिविर बताया। उन्होंने कहा, पूरे देश से कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही है। उनकी चिंता अस्तित्व बचाने की है। सभी जगह कांग्रेस की स्थिति खराब है। ऐसे में वे अस्तित्व बचाने की चिंता कर रहे हैं। कांग्रेस चिंतन शिविर को बताया चिंता शिविर -धरम लाल कौशिक
14 May 2022 03:16PM,by: Imran Khan
रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि दसवीं में सुश्री सुमन पटेल, सुश्री सोनाली बाला और बारहवीं में सुश्री कुंती साव ने टॉप किया है। उन्होंने सभी टॉप करने वाली बालिकाओं को बाधाई दी है। मुख्यमंत्री ने जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करना चाहिए। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुनः मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें।
14 May 2022 12:03PM,by: Imran Khan
उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर (नव संकल्प शिविर ) में बुलाई गई एक बैठक में सभी नेताओं ने राहुल गांधी को फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर मांग उठाई। सूत्रों के अनुसार- नेताओं की मांग के बाद सोनिया गांधी ने सभी राज्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों, प्रभारियों, प्रतिपक्ष के नेताओं की शनिवार को बैठक बुलाई। उम्मीद जताई जा रही है कि कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल की ताजपोशी कर दी जाएगी।
14 May 2022 11:51AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में जनजाति सुरक्षा मंच ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र लिखकर धर्मांतरण करने वाली जनजातियों का आरक्षण खत्म करने की मांग की है। जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांतीय संयोजक भोमराज नाग ने कहा कि, ऐसे लोग जो आदिवासी धर्म और संस्कृति को छोड़कर दूसरे धर्म में जाते हैं, तो उन्हें आरक्षण का लाभ न दिया जाए। मूल आदिवासियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता है। जबकि धर्मांतरण किए लोग आरक्षण में हिस्सा ले लेते हैं। इसका मूल आदिवासियों को बहुत नुकसान होता है।
14 May 2022 10:28AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








