स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 का परिणाम घोषित किया। हाई स्कूल कक्षा 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सोनाली बाला ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में टाप किया है। कक्षा 10 वीं की टाप 10 सूची में कुल 71 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी कक्षा 12वीं में रायगढ़ की कंुती साव ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टाप 10 की सूची में स्थान प्राप्त करने में 22 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
14 May 2022 10:26AM,by: Imran Khan
मुंडका इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में महिला समेत 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए, जिन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। शनिवार सुबह तक आग जरूर बुझा ली गई है लेकिन राहत व बचाव कार्य अब भी जारी है। कई लोगों के लापता होने के चलते परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं।
14 May 2022 09:31AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली में हार्डकोर नक्सल दंपती ने आत्मसमर्पण किया है। दंपती ने बताया कि संगठन में नक्सली नसबंदी करवा रहे हैं, लेकिन ये दोनों अपना परिवार बढ़ाना चाहते थे, इसलिए दोनों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया। फिर गढ़चिरौली पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के कंपनी नंबर 10 के दोनों सदस्य हैं। पति-पत्नी पर 12 लाख रुपए का इनाम घोषित है। दोनों कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रहे हैं, जिसमें कई जवानों की शहादत हुई है। नसबंदी करा रहे थे नक्सली, तो भाग निकले - दंपती
14 May 2022 08:59AM,by: Imran Khan
रायपुर में आयोजित होने वाली 5वीं राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब से 45 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जूनियर बालक वर्ग में जयप्रकाश लोधी, वैभव निषाद, राहुल निषाद, देव कुमार सतनामी, खेमराज धीवर, नरेंद्र निर्मलकर, अभय रजक, साकेत चंद्राकर का चयन हुआ है। इससे नगर में खुशी की लहर है तथा लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
14 May 2022 07:06AM,by: Imran Khan
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में राउंड टेबल 317द्वारा एक बड़ा म्यूजिकल इवेंट आज 14 मई शनिवार को होने जा रहा है. इस अवसर पर समअप मैगजिन babuaaa.com के डायरेक्टर सुमित कटारिया से मशहूर गायक और कम्पोजर लकी अली से मुलाक़ात हुई,इस मुलाक़ात में पुरानी यादों पर बात हुई साथ ही छत्तीसगढ़ के कल्चर और फिज़ाओ पर भी बात की, इस म्यूजिकल शो में दो बेहतरीन सिंगर का डबल डोज रायपुराइट्स को मिलेगा. आज शाम को रायपुर के ललित महल में मशहूर गायक और कम्पोजर लकी अली लाइव परफॉर्म करेंगे उनके साथ रायपुराइट्स को म्यूजिक का डबल डोज देने के लिए सिंगर सिद्धार्थ स्लाथिया आय है।
14 May 2022 06:30AM,by: Imran Khan
प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने सड़क पर उतने की तैयारी कर ली है। 16 अप्रैल को वह जेल भरो आंदोलन करेगी। इस आंदोलन के जरिए भाजपा न सिर्फ अपना विरोध दर्ज कराएगी, बल्कि अपनी ताकत भी सत्तारूढ़ पार्टी को दिखाएगी। यह आंदोलन पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में एक साथ सभी जिलों में किया जाना है। इसे लेकर शनिवार को भाजपा के आला नेताओं की दुर्ग जिले में एक बैठक आयोजित की गई है।
14 May 2022 06:09AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









