Imran Khan

Generic placeholder image

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को कहा कि धर्मांतरण और बांग्लादेश से घुसपैठ की वजह से देश में 'जनसंख्या असंतुलन' पैदा हो रहा है. उन्होंने धर्मांतरण रोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया. जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर यमुनापार गौहनिया में एक विद्यालय परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए होसबाले ने कहा कि धर्मांतरण पर संगठन जागरूकता उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि ‘घर वापसी' के अच्छे परिणाम सामने आए हैं. ‘घर वापसी' इस्लाम और ईसाई धर्म अपना चुके लोगों को हिंदू धर्म में वापस लाने का संघ परिवार का प्रयास है.

20 Oct 2022 03:15AM,
by: Imran Khan