खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान बोर्ड (PCB) के द्वारा अगले साल भारत में होने वाले 'वर्ल्ड कप' में पाकिस्तानी टीम को भारत नहीं भेजने वाले बयान का जवाब दिया है. बता दें कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अगले साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजने का बयान दिया था जिसके बाद पाकिस्तानी बोर्ड ने धमकी दी थी कि वह भी अपनी टीम को अगले साल वनडे वर्ल्ड के लिए भारत नहीं भेजेगा. खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि 2023 में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में सभी बड़ी टीमें भाग ले रही है. पाकिस्तान की टीम भी वर्ल्ड कप का हिस्सा होगी.
20 Oct 2022 09:56AM,by: Imran Khan
अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाने के करीब बनारस मार्ग पर झाड़ियों के बीच संदिग्ध परिस्थतियों में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटनास्थल के नजदीक एक मोटरसाइकिल भी मिली है।संभावना है कि उक्त मोटरसाइकिल मृतक की ही है। संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
20 Oct 2022 08:19AM,by: Imran Khan
हसदेव अरण्य में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद केंद्र सरकार और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने वादा किया है कि वे अगली सुनवाई तक कोई पेड़ नहीं काटेंगे। यह वादा उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति डी.वाई चंद्रचूड़ और हिमा कोहली की बेंच के सामने किया गया। यह बेंच हसदेव में कोयला खदानों के लिए वन भूमि आवंटन को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई कर रही है। हसदेव में पेड़ों की कटाई पर रोक
20 Oct 2022 08:19AM,by: Imran Khan
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बुधवार को सबसे बड़ी मस्जिद का गुंबद भीषण आग लगने के कारण गिर गया. जकार्ता की मीडिया में छपी ख़बरों के अनुसार ये हादसा उत्तरी जकार्ता के जामी मस्जिद में बुधवार दोपहर स्थानीय समयानुसार करीब 3 बजे हुआ. मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था. जकार्ता ग्लोब की ख़बर के अनुसार, ये मस्जिद इस्लामिक स्टडीज़ और डेवलेपमेंट से जुड़े थिंक टैंक जकार्ता इस्लामिक सेंटर के परिसर में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर इस शेयर हो रहे इस हादसे के वीडियो में गुंबद के गिरते ही चारों ओर धुएं का गुबार दिखने लगता हैं. आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर पहुंचना पड़ा.
20 Oct 2022 04:11AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









