Imran Khan

Generic placeholder image

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) से आपात बैठक बुलाने का आग्रह किया है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने बयान दिया है कि भारत अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर पाएगा. भारत महाद्वीपीय टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान पर खेलना पसंद करेगा और पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा, शाह के इस बयान पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए PCB ने कहा कि इस तरह के बयान एशियाई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदायों को विभाजित कर सकते हैं और 2023 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2023) के लिए पाकिस्तान की भारत यात्रा को भी प्रभावित कर सकते हैं.।।।। मंगलवार को BCCI की आम सभा की बैठक के बाद बयान देने वाले शाह ACC के अध्यक्ष भी हैं.।।। PCB ने बयान में कहा, “इस तरह के बयान में क्षमता है कि ये एशियाई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदायों को विभाजित कर सकते हैं और क्रिकेट विश्व कप 2023 तथा 2024-31 चक्र में भारत में भविष्य की आईसीसी प्रतियोगिताओं के लिए पाकिस्तान की भारत यात्रा को भी प्रभावित कर सकते हैं.”

20 Oct 2022 03:03AM,
by: Imran Khan