मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। जशपुर जिले के किसान नाशपाती की खेती के माध्यम से उल्लेखनीय आय अर्जित कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। प्राकृतिक रूप से अनुकूल जलवायु और उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन के कारण जशपुर आज राज्य के प्रमुख नाशपाती उत्पादक जिलों में शामिल हो चुका है।
18 May 2026 10:24AM,by: Kriti Dwivedi
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज कोंडागांव में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव में सड़कों और पुलों के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों में तेजी लाते हुए दी गई समय-सीमा में काम पूरा करने को कहा। उन्होंने बरसात में सड़क संपर्क से कट जाने वाले गांवों के लिए बारहमासी सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए प्राथमिकता से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। कोंडागांव की कलेक्टर सुश्री नुपुर राशि पन्ना, वन मंडलाधिकारी श्रीमती दिव्या गौतम, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता भी श्री एम.एल. उरांव और श्री ज्ञानेश्वर कश्यप तथा अधीक्षण अभियंता श्री संजय सूर्यवंशी सहित तीनों जिलों के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता भी बैठक में मौजूद थे।
18 May 2026 10:24AM,by: Kriti Dwivedi
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के तहत प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। राज्य शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विभागीय अमला दिन-रात सक्रिय रहकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित कर रहा है। इसके लिए रात्रिकालीन गश्त, सघन निगरानी, औचक निरीक्षण और छापेमार कार्रवाई के साथ-साथ ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है।
18 May 2026 10:02AM,by: Kriti Dwivedi
वैशाली नगर (भिलाई) के विधायक राकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति मिले। विधायक राकेश सेन ने बताया कि उनके बड़े भाई दिनेश सेन का 17/05/2026 की रात अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुआ। अंतिम यात्रा उनके निवास वैशाली नगर से शाम 4 बजे राम नगर मुक्तिधाम भिलाई के लिए निकलेगी। ओम शांति। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित है। भिलाई : विधायक राकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन
18 May 2026 10:02AM,by: Kriti Dwivedi
रायपुर में भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से रविवार सुबह मोबाइल लूट की घटना हुई। वे सुबह करीब 8 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के पास बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खास बात यह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे के चलते शहर में हाई अलर्ट था, इसके बावजूद हुई वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मॉर्निंग वॉक पर निकले धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट
18 May 2026 08:48AM,by: Kriti Dwivedi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







