Kriti Dwivedi

Generic placeholder image

रायपुर में छत्तीसगढ़ शासकीय-अर्धशासकीय वाहन चालक संघ 16105 के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष तारा चंद साहू के नेतृत्व में कलेक्टर से मुलाकात की। बैठक में चालकों की समस्याओं, सुरक्षा, कार्य व्यवस्था और सुविधाओं पर चर्चा हुई। संघ ने बताया कि ड्राइवर शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों का शीघ्र समाधान जरूरी है। कलेक्टर ने समस्याएं ध्यान से सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संघ ने एक ईई द्वारा ड्राइवर से दुर्व्यवहार मामले में कार्रवाई पर आभार जताया। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आगे भी सहयोग और नियमित संवाद बनाए रखने की मांग की। की अपील की

18 May 2026 10:55AM,
by: Kriti Dwivedi
Generic placeholder image

जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों और बढ़ती लागत पर केंद्र सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। अब मिशन के फंड का इस्तेमाल दूसरे कामों में करने पर पैसा रोका जाएगा। केंद्र ने अस्वीकृत खर्चों की सूची 7 से बढ़ाकर 10 कर दी है। इसमें टेंडर प्रीमियम, ऑपरेशन-मेंटेनेंस और तय सीमा से ज्यादा पानी सप्लाई जैसे खर्च शामिल हैं। सरकार ने 67 हजार करोड़ रुपए की ओवरसाइज डीपीआर पर भी रोक लगा दी है। जांच एजेंसियों और सीएजी रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। उद्देश्य लागत घटाना और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना है। जल जीवन मिशन में गड़बड़ी पर केंद्र सरकार सख्त

18 May 2026 10:37AM,
by: Kriti Dwivedi