केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जेब में प्याज लेकर घूमने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो ने जहां सिंधिया के समर्थकों को प्रभावित किया है, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सुझाव दिया है कि सभी BJP नेता उनकी सलाह मानें और अपनी AC वाली गाड़ियाँ लौटा दें। दिग्विजय ने सिंधिया के 'प्याज' वाले टिप्स पर कसा तंज
29 Apr 2026 01:29AM,by: Mahak Qureshi
वाराणसी में आयोजित एक महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की नीतियों में महिलाओं के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने “नारी शक्ति” को विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ बताते हुए जोर दिया कि देश की प्रगति महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार नीति-निर्माण की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। 'नारी शक्ति' विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ है: पीएम मोदी
28 Apr 2026 03:01PM,by: Mahak Qureshi
भारत ने माली में हुए सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की है, जिनमें देश के रक्षा मंत्री जनरल सादियो कामारा सहित कई लोगों की मौत हो गई। भारत ने इस हमले को बेहद निंदनीय बताते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही भारत ने माली की सरकार और वहां के नागरिकों के साथ एकजुटता जताते हुए आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया है।
28 Apr 2026 03:01PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 28 अप्रैल 2026/ राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से सुशासन, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से जनहितैषी कार्यों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, आपदा प्रबंधन की तैयारियों और विभागीय आधुनिकीकरण पर विशेष चर्चा की।
28 Apr 2026 03:01PM,by: Mahak Qureshi
छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े जमीन घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभनपुर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के घर छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों के साथ कथित बदसलूकी और धक्का-मुक्की की गई है।
28 Apr 2026 02:31PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर में 50 लाख रुपये के चर्चित कैश कांड ने सियासी माहौल गरमा दिया है। मामले में बिरगांव नगर निगम के पार्षद ओमप्रकाश साहू की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने कारोबारी से 50 लाख रुपये लेकर फरार हुए ड्राइवर कृष्णा साहू प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पार्षद को गिरफ्तार किया है और उन पर रकम ठिकाने लगाने व आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप है। रायपुर: चोरी का पैसा छिपाने के आरोप में कांग्रेस पार्षद निलंबित
28 Apr 2026 02:31PM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









