Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही शनिवार को यहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 12 कंपनियां पहुंच गईं। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि दो कंपनियां रेलगाड़ी से दुर्गापुर पहुंची, जिसमें में से एक कंपनी को बीरभूम और एक कंपनी को बांकुड़ा जिले में भेजा गया है। वहीं, एक कंपनी बर्द्धमान पहुंची है। उन्होंने बताया कि हावड़ा के नजदीक डानकुनी भी सुरक्षाबलों की पांच कंपनिया पहुंच चुकी हैं। वहीं, चार अन्य कंपनियां रेलगाड़ी से कोलकाता स्टेशन पहुंची हैं। इन सभी को उत्तर व दक्षिण 24 परगना समेत अन्य संवेदनशील जिलों में तैनात किया जा रहा है।

20 Feb 2021 11:43AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 मनु भाकर देश की प्रतिभावान शूटर है।वे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा से ऊंचा करते आई है। जिस उम्र में सड़क पर गेयर वाली मोटरसाइकिल चलाने का लाइसेंस नही मिलता उस उम्र (16 साल) के पहले से मनु का निशाना वही लग रहा है जहां से देश को स्वर्णपदक मिलता है।कल दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके साथ बदसलूकी की गई। उनके शूटिंग से संबंधित रिवॉल्वर औऱ राइफल को लेकर बेढंगे सवालात किये गए जबकि वे बताती रही कि उनके पास वैध दस्तावेज है। एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी खेल से जुड़े नियमो को जानता है उसकी कोशिश यही रहती है कि उसकी एकाग्रता बेवजह न टूटे लेकिन हर संस्थान में ऐसे उटपटांग अधिकारी/कर्मचारी रहते ही है जिनके कारण संस्थान बदनाम होता है।दिल्ली का इंदिरागांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में भी कल इसका खुलासा हुआ। अगर एक खिलाड़ी को सारे नियमो का पालन करने पर भी परेशानी होती है तो साधारण नागरिक के साथ कितनी परेशानी होती है इसका अंदाज़ा जरूर लगाइए भारत के नामवर खिलाड़ियों के साथ बत्तमीजी न करे

20 Feb 2021 10:35AM,
by: Thaneshwar sahu