Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : मरवाही विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के.के. ध्रुव के प्रचंड मतों से जीत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मरवाही की जनता का आभार व्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों पर मरवाही की जनता ने मुहर लगा दिया है। जनता ने अवसरवादी और छलप्रपंच कर बनाये गये भाजपा, छजका गठबंधन को भी नकार दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही की जनता के भावनाओं के अनुरूप गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को जिला बनाया। स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की, बिजली उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत नगर पालिका में परिवर्तित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो से छत्तीसगढ़ के 20 लाख किसान कर्ज मुक्त हुए, किसानों को धान की कीमत 2500 रू. क्विंटल मिला, बिजली बिल हाफ, सिंचाई कर माफ, जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से बाहर निकालना, आदिवासियों से छीनी गई जमीन लौटाना, तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रू. से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा किया गया, 14580 शिक्षकों की भर्ती, नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के माध्यम से जल संवर्धन और हर्बल खेती को बढ़ावा, शिक्षाकर्मियों का संविलियन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ योजना, सहित अनेक जनकल्याणकारी जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के जन-जन को मिल रहा है। मरवाही की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार जो छत्तीसगढ़ को विकास की ओर अग्रसर कर रही उस पर विश्वास जताया है।

10 Nov 2020 01:34PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं सहकारिता विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एक दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी के संबंध में सुचारू व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में चर्चा की गयी। मण्डल ने आवश्यकता अनुसार धान खरीदी के लिए नए केन्द्र बनाने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित करते हुए सभी जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान संग्रहण के लिए चबूतरों का निर्माण इस माह के अंत तक करने के निर्देश भी दिए हैं। मण्डल ने विशेष रूप से धान के अवैध परिवहन और अवैध बिक्री-खरीदी पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस माह के अंत तक धान खरीदी के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

10 Nov 2020 12:29PM,
by: Thaneshwar sahu