Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : वैक्सीन वेस्टेज के फर्जी एवं झूठे व मनगढ़ंत आंकड़ो के सहारे भाजपा मोदी सरकार के वैक्सीन देने में नाकामी को छुपाने में लगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के नाकामी विफलताओं और महामारी रोकने में कुप्रबंधन ,वैक्सीन की किल्लत से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेता अधिक मात्रा में वैक्सिन वेस्टेज होने का फर्जी एवं झूठा मंगढ़त आंकडे जारी कर रहे है। वैक्सीन के किल्लत एवं महामारी के कारण देश भर में हुई लाखों की मौत और 3 करोड़ से अधिक प्रभावितों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेता से लेकर राज्य स्तर के नेता संगठित होकर झूठ बोल रहे हैं।एक झूठ को सौ बार बोलकर सच को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

29 May 2021 03:36PM,
by: Thaneshwar sahu