कोरोना वायरस से निपटने के लिए 'कोरोनिल' नाम से इम्युनिटी बूस्टर दवा लॉन्च कर चुकी बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने अब एक नई दवा पेश की है। बाबा रामदेव का कहना है कि यह दवा WHO द्वारा सर्टिफाइड है। इस दवा का नाम भी कोरोनिल टैबलेट ही है। पतजंलि का कहना है कि इस दवा से दुनिया के 158 देेशों को कोरोना से निपटने में मदद मिलेगी। इससे पहले पतंजलि की ओर से बीते साल जून में कोरोनिल नाम से दवा लॉन्च करने का दावा किया था। इस पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद पतंजलि ने कहा था कि यह दवा कोरोना को खत्म करने का दावा नहीं करती है बल्कि इम्युनिटी बूस्टर है। दवा की लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे।
19 Feb 2021 07:01AM,by: Thaneshwar sahu
नारायणपुर : भारतीय थल सेना द्वारा आगामी 2 मार्च 2021 को दुर्ग में थल सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। इस भर्ती रैली में जिले के आवेदक जिन्होंने कवर्धा के लिए दिनांक 30 मार्च 2020 तक आवेदन किया है, वे इस निःशुल्क प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी नारायणपुर से मिली जानकारी के अनुसार उक्त थल सेना भर्ती रैली में सम्मिलित होने वाले जिले के आवेदकों को जिला प्रशासन की ओर से 19 फरवरी से 21 फरवरी 2021 तक 3 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण सह मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। इस हेतु इच्छुक आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नारायणपुर में संपर्क कर सकते हैं।
19 Feb 2021 06:28AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 13,193 नए कोविड-19 मामले और 97 मौतें हुई हैं। इस तरह से देश में कोरोना केसेज का आकंड़ा 1,09,63,394 पहुंच गया है। हालांकि इनमें करीब 1,06,67,741 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय सिर्फ 1,39,542 ही सक्रिय मामले हैं। इन सक्रिय मामलों में कुछ का अस्पताल में तो कुछ का होम आइसोलेशन में उपचार हो रहा है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में वायरस के कारण 97 और लोगों की जान जाने के साथ मरने वालों की संख्या 1,56,111 हो गई है।
19 Feb 2021 06:28AM,by: Thaneshwar sahu
चमोली जिले के तपोवन में विष्णुगाड हाइड्रो प्रोजेक्ट की मुख्य टनल से अब तक 13 शव मिल चुके हैं। एक शव रैणी इलाके में मिला। आपदा में लापता व्यक्तियों में से 62 शव और 28 मानव अंग बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 34 शवों की शिनाख्त की जा चुकी है। आपदा आने से पहले टनल के भीतर काम करने गए व्यक्तियों के स्वजन रेस्क्यू में बार-बार बाधा आने से खफा हैं। शुक्रवार को एक बार फिर से टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है।
19 Feb 2021 06:00AM,by: Thaneshwar sahu
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के लिए गुरुवार 18 फरवरी को चेन्नई के एक होटल में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ। ये मिनी ऑक्शन एक दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों के लिए मेगा ऑक्शन साबित हुआ, क्योंकि उन्हें उम्मीद से ज्यादा रकम मिली। यहां तक कि इस बार के ऑक्शन में आइपीएल के ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड टूट गए, जब राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा बोली लगाते हुए क्रिस मौरिस को अपने साथ जोड़ा।
19 Feb 2021 05:26AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त एम के राउत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जनसूचना अधिकारी को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत समय पर आवेदक को जानकारी नहीं देने के कारण पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए और राज्य सूचना आयुक्त श्री ए के अग्रवाल ने एक जनसूचना अधिकारी को पच्चीस हजार रूपए का अर्थदंड का आदेश पारित किए हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 प्रभावशील है। सरकार के क्रियाकलापों के संबंध में नागरिकों को जानकार बनाने के लिए यह अधिनियम मिल का पत्थर साबित हो रहा है। पांच जनसूचना अधिकारी पर पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए का अर्थदण्ड
19 Feb 2021 05:04AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल 19 फरवरी को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ’हसन’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि हाजी हसन अली ‘हसन‘ ने आजीवन उर्दू भाषा और साहित्य की सेवा की। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राज्य अलंकरण की स्थापना की है। हर वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के अवसर पर यह अलंकरण उर्दू भाषा और साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
19 Feb 2021 05:04AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






