Vikash Kumar

Generic placeholder image

उद्यमी और अरबपति रिचर्ड ब्रेनसन अंतरिक्ष पर्यटन के अपने कारोबार की शुरुआत खुद अंतरिक्ष यात्रा से करने जा रहे हैं। उनकी कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक रविवार को यात्रियों के साथ पहला अंतरिक्ष यान 'वीएसएस यूनिटी' भेजने जा रही है। वहीं सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला के बाद भारत की एक और बेटी शिरिषा बांदला भी अंतरिक्ष की सैर करने वाली है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मीं और टेक्सास के ह्यूस्टन में पली-बढ़ी शिरिषा, अंतरिक्षयान बनाने वाली वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के अरबपति संस्थापक सर रिचर्ड ब्रेनसन और पांच अन्य सदस्यों के साथ न्यू मेक्सिको से अंतरिक्ष के सिरे तक का सफर करेंगी।

11 Jul 2021 06:06AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

बॉलीवुड फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अफेयर की अटकलें लंबे वक्त से मीडिया में है। फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने कभी इन रिपोर्ट्स पर चुप्पी नहीं तोड़ी। लेकिन फिर भी इनका रिश्ते पर हर किसी की नजर रहती है। ऐसे में क्या ये दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हैं या नहीं, इसे लेकर कयास लगते रहते हैं। लोगों के इन सवालों की परवाह किए बगैर फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक साथ घूमते-फिरते और छुट्टियां बिताते दिख जाते हैं। अब आखिर इनका ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से जुड़े सवाल पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने खुलकर बात की है। 

11 Jul 2021 05:27AM,
by: Vikash Kumar