केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी की सरकार ने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के राज्य के सभी स्कूलों को खोलने का एलान कर दिया है. राज्य के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने एलान किया कि नौवीं से 12वीं तक के राज्य के सभी स्कूल 16 जुलाई से खुल जाएंगे. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि 16 जुलाई से ही राज्य के सभी कॉलेज भी दोबारा से खुलेंगे.
11 Jul 2021 02:59PM,by: Vikash Kumar
कोरोना संक्रमण के बीच पाकिस्तान के साथ कारोबार के लिए चीन सिर्फ सड़क मार्ग को खोलना चाहता है। हालांकि दोनों सरकारों के बीच एक मई से पीओके स्थित खुनजरेब सीमा तक व्यापार शुरू करने पर समझौता हो चुका है। लेकिन कोविड-19 के चलते चीन इस समझौते को अब तक लागू नहीं कर पाया है। पाकिस्तान से व्यापार के लिए सिर्फ सड़क मार्ग खोलेगा चीन
11 Jul 2021 02:26PM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों की टुकड़ी के साथ 13 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि खेलों में भाग लेने जाने वाले खिलाड़ियों से बातचीत कर नरेंद्र मोदी उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
11 Jul 2021 02:00PM,by: Vikash Kumar
टॉप सीड ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने साल के तीसरे टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विम्बलडन में महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। उन्होंने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में 8वीं सीड चेक रिपब्लिक की कैरोलिना प्लिसकोवा को 3 सेटों तक चले मुकाबले में 6-3, 7-6, 6-3 से हराया।
11 Jul 2021 01:28PM,by: Vikash Kumar
लियोनल मेसी की अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका 2021 जीत लिया है। फाइनल में अर्जेंटीनी टीम ने आर्क राइवल्स ब्राजील को 1-0 से हराया। टीम करीब 28 साल बाद चैंपियन बनी है। पिछली बार उन्होंने यह खिताब 1993 में जीता था। स्टार स्ट्राइकर मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीनी टीम पहली बार चैंपियन बनी है। यह मेसी का पहला इंटरनेशनल ट्रॉफी भी है। एंजल डि मारिया ने 21वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा।
11 Jul 2021 01:07PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


