मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंचे. हालांकि, वह उनसे मिल नहीं सके. उन्होंने कहा, "मैडम (सोनिया गांधी) से मुलाकात नहीं हुई. प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई है. औपचारिक भेंट हुई है. बहुत सारी बातें हुई. अब मैं हमारे प्रभारी पुनिया जी और वेणुगोपाल जी से मुलाकात करूंगा." हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह शनिवार की शाम अचानक दिल्ली पहुंचे थे.
11 Jul 2021 10:31AM,by: Vikash Kumar
जिन लोगों के दो से ज्यादा बच्चे होंगे, उन्हे कई सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है। मसलन ऐसे लोग सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए अपात्र माने जाएंगे, नौकरी में हैं तो कुछ लाभों से वंचित हो जाएंगे। न तो स्थानीय निकाय चुनाव लड़ सकेंगे और न ही किसी तरह की सब्सिडी मिलेगी। ये प्रावधान उप्र जनसंख्या विधेयक 2021 के मसौदे में किए गए हैं।
11 Jul 2021 10:25AM,by: Vikash Kumar
भारत सरकार और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बीच जारी तनातनी अब विराम लग सकता है। आखिरकार ट्विटर ने भारत के नए आईटी नियमों को मान लिया है। खास बात यह है कि ट्विटर नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की चेतावनी देने के तीन दिन बाद ही कानून का पालन करते हुए भारत में अपना शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत के लिए निवासी शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी की वेबसाइट पर यह सूचना डाली गई है। ट्विटर ने विनय प्रकाश को किया शिकायत अधिकारी नियुक्त
11 Jul 2021 07:26AM,by: Vikash Kumar
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में मछली पालन के क्षेत्र में भारी संभावना है. झारखंड में फिश इंडस्ट्री का सेटअप खड़ा हो सकता है और इससे जुड़े लोगों को भारी मुनाफा प्राप्त हो सकता है. सीएम ने कहा कि पिछले कई दिनों से वे राज्य के जलाशयों में पानी की उपलब्धता की जानकारी ले रहे हैं. पता चला है कि राज्य के जलाशयों में अभी जल की मात्रा काफी है. ऐसे में जलाशयों का उपयोग मछली पालन के लिए किया जा सकता है. राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बातें कही. सीएम हेमंत ने कहा कि सरकार मछली पालन के तरीके, कीमत और संभावनाओं को देख रही है.
11 Jul 2021 06:38AM,by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी की वजह से आई मंदी से जूझ रही मोदी सरकार की परेशानी अब मौसम के मिजाज और मॉनसून में देरी ने बढ़ा दी है। भारत में आमतौर पर 1 जून से मॉनसून की शुरुआत के साथ खेतों में धान सहित कई अहम फसलों की बुआई शुरू हो जाती है और यह सिलसिला अगस्त की शुरुआत तक चलता है। लेकिन इस बार मॉनसू में देरी की वजह से फसल बुआई में गिरावट दर्ज की जा रही है। महामारी से मंदी के बाद अब मॉनसून ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन
11 Jul 2021 06:06AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

