Vikash Kumar

Generic placeholder image

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से सुबेदार व उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती 2018 प्रारंभ करवाने हेतु अभ्यर्थी युवक नवनीत नवलेकर ने भेंट कर परीक्षा शीघ्र कराने की मांग की है। युवक ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों से प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षाएं सुबेदार व उप निरीक्षक संवर्ग की नहीं हो रही है जिसके कारण युवाओं को सरकारी नौकरी में चयन होने का अवसर नहीं मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने युवाओं को छला है। इस सरकार को सत्ता के अलावा किसी चीज की चिंता नहीं है। यही कारण है कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा हेतु प्रदेश के गृह मंत्री से चर्चा कर उचित कार्यवाही के लिए आग्रह करेंगे। पुलिस भर्ती को प्रारंभ करवाने के लिए युवक ने की मुलाकात

08 Jul 2021 03:34PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

नगर पालिक निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य श्री सुन्दर जोगी के निर्देश पर नगर निगम जोन 2 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा द्वारा लगाई गयी फटकार के बाद निगम जोन क्रमांक 2 के तहत आने वाले दानवीर भामाशाह वार्ड नम्बर 26 के सतनामीपारा स्थित कुकरी तालाब की समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से जारी तालाब की सफाई के कार्य में गति आई है एवं कार्य हेतु अनुबंधित ठेकेदार द्वारा तालाब सफाई तेजी से करके भारी मात्रा में तालाब की सिल्ट मलमा निकाला जा रहा है, इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया, तो एमआईसी सदस्य श्री जोगी तत्काल कुकरी तालाब पहुंचे एवं निगम जोन क्रमांक 2 से जेसीबी मशीन बुलवाकर सफाई करवाकर सड़क से बड़ी मात्रा में रखा मलमा उठवाया एवं नागरिकों हेतु तत्काल यातायात को पुनः सुगम बनाने का कार्य जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से करवाया |

08 Jul 2021 03:34PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

खाद्य और संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप विभागीय योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाएं। उन्होंने प्राथमिकता के तौर पर जनता की समस्याओं का समाधान समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री भगत ने कहा कि शासन की योजनाओं से आम लोगों को लाभान्वित करने जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। गरियाबंद जिला प्राकृतिक सौंदर्य और वनों से आच्छादित है। यहां विकास की अपार संभावनाएं है। भूतेश्वरनाथ स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम, कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर सहित जिला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे। जनता की समस्याओं का समय पर हो समाधान : अमरजीत भगत

08 Jul 2021 02:31PM,
by: Vikash Kumar