Vikash Kumar

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की मार्गदर्शिका और ब्रोशर का विमोचन किया। श्री बघेल ने इस अवसर पर आयोजित बैठक में वन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) श्री पी.व्ही. नरसिंहराव, पीसीसीएफ वन विकास निगम श्री पी. सी. पाण्डेय, पीसीसीएफ वन अनुसन्धान श्री अतुल शुक्ला उपस्थित थे।

08 Jul 2021 02:27PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने शास्त्री चौक रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित प्रकरणों पर आज जन सुनवाई आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने की।आज सम्पत्ति विवाद से संबंधित प्रकरण में अनावेदकगण ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किया। आवेदिका द्वारा प्रस्तुत आवेदन की काॅपी मिलने पर अनावेदकगणो द्वारा विस्तृत जवाब दिया गया। इस जवाब का आवेदिकागण को यदि आवश्यकता है तो वह सूचना के अधिकार के तहत आवेदन कर दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा ही अनावेदकगण के लिये भी है। चूंकि इस प्रकरण में यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया शाखा स्टेशन रोड चेक से 37 लाख 41हज़ार रूपये खाताधारक के चेक के पश्चात् विवादित सम्पत्ति की रजिस्ट्री होने का उल्लेख है। अतः यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया के मैनेजर को पत्र प्रेषित कर संबंधित चेक और अनावेदिका के खाते से संबंधित ब्यौरा की जानकारी मंगाया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही रजिस्ट्रार आफिस रायपुर से 7 फरवरी 2020 में अनावेदकगण के मध्य किये गये रजिस्ट्री से संबंधित अभिलेख का विस्तृत ब्यौरा भी मंगाया जाना आवश्यक है। आवेदकगण इन दोनों पत्रों के बाबत् अपना विस्तृत लिखित आवेदन प्रस्तुत करें। जिसके आधार पर अभिलेख बुलाने हेतु पत्र लिखा जा सकें। आगामी सुनवाई हेतु अगस्त माह में सुनवाई नियत किया जा सकें। अनावेदक पक्ष भी यदि कोई दस्तावेज या अभिलेख बुलाना चाहते हैं तो उसके लिये भी आवेदन कर सकते हैं।

08 Jul 2021 01:16PM,
by: Vikash Kumar