Vikash Kumar

Generic placeholder image

कोण्डागांव कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव ने जारी विज्ञप्ति अनुसार 27 जून को आयोजित प्रशिक्षित मितानिन से ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक-महिला के आरक्षित रिक्त पदों पर पूर्ति के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन उपरान्त प्रारम्भिक मेरिट सूची जिले के बेवसाईट https://kondagaon.gov.in एवं विभागीय बेवसाईट www.cghealth.nic.in में अपलोड की है। अभ्यर्थी उक्त प्रारम्भिक मेरिट सूची का अवलोकन कर सकते हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला हेतु दस्तावेज सत्यापन दिनांक 10 से 12 जुलाई तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कोण्डागांव में कार्यालयीन समय में आयोजित किये जाएंगे। अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज सहित उपस्थित होकर अपना दस्तावेज सत्यापन कराएं।

06 Jul 2021 03:00PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

ट्विटर के खिलाफ याचिका मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में ट्विटर ने माना कि उसने नए IT नियम का पूरी तरह पालन नहीं किया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्विटर से पूछा कि अगर 21 जून को ग्रीवांस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया तो दूसरे अधिकारी की नियुक्ति क्यों नहीं की? ट्विटर को दूसरे अधिकारी की नियुक्ति करनी चाहिए थी. दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्विटर को फटकार लगाते हुए कहा कि ग्रीवांस अधिकारी की नियुक्ति में कितना समय लगेगा? अगर ट्विटर को लगता है कि वो अपनी मर्जी से जितना समय लेना चाहता है ले सकता है तो हम ऐसा होने नही देंगे. कोर्ट ने ट्विटर के वकील से कहा- आप हमें ट्वीटर से पूछकर बताएं कितना समय लगेगा कि आपको ग्रीवांस अधिकारी नियुक्त करने में. ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट में कबूली अपनी गलती

06 Jul 2021 12:25PM,
by: Vikash Kumar