Vikash Kumar

Generic placeholder image

पूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमारमंगलम की पत्नी 68 वर्षीय किट्टी कुमारमंगलम की मंगलवार रात दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार में उनके घर के अंदर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 वर्षीय संदिग्ध राजू लखन को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। लखन घर में कपड़े धोने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, लखन ए ब्लॉक कॉलोनी, वसंत विहार में धोबी है, जो पिछले पांच सालों से हर रोज किट्टी कुमारमंगलम के घर आता था। पुलिस को घटना की जानकारी घरेलू सहायिका ने दी, जिसने कहा कि लखन रात करीब 9 बजे दो साथियों के साथ घर आया था और किट्टी कुमारमंगलम के कमरे में प्रवेश करने से पहले उसे बंधक बना लिया था।डीसीपी (दक्षिण पश्चिम) इंजीत प्रताप सिंह के अनुसार, लखन और उसके दो साथियों ने किट्टी कुमारमंगलम में प्रवेश किया और उन्हें बंधक बना लिया, फिर तकिये से मुंह दबाकर हत्या किया। अपराध को अंजाम देने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। नौकरानी को भी कमरे में बांध दिया गया था। उसने किसी तरह खुद को खोला और शोर मचाया।नौकरानी ने पुलिस को बताया कि लखन रोज रात करीब 9 बजे घर आता था। यह उसकी दिनचर्या थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीमों का गठन किया और लखन को गिरफ्तार कर लिया। वह पास के भंवर सिंह कैंप में रहता है। लखन के दो साथियों की तलाश जारी है।डीसीपी सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने लखन से चोरी के कपड़ों का एक बैग बरामद किया है। जांच की जा रही है कि घर से क्या चोरी हुआ था। अन्य दो व्यक्ति भी अपने साथ दो बैग ले गए। दूसरी मंजिल पर किट्टी कुमारमंगलम अकेली रहती थीं। बेंगलुरु में उनके बेटे को सूचित कर दिया गया है।

07 Jul 2021 07:10AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि कई ऐसे मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जिनके कामकाज का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है. वहीं क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कई चौंकाने वाले चेहरे शामिल किए जा सकते हैं. नारायण राणे और बीजेपी महासचिव भुपेंद्र यादव पीएम मोदी से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंच चुके हैं. वहीं अनुराग ठाकुर और मिनाक्षी लेखी भी प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुके हैं. नेताओं को फोन कर मंत्री बनाए जाने की सूचना दी गई है और कहा गया है कि अगर दिल्ली से बाहर हैं तो दिल्ली पहुंच जाएं. वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल और नारायण राणे समेत कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं. आज शाम करीब छह बजे मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. नए मंत्रिमंडल में करीब 17 से 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे. मोदी के नए मंत्रिमंडल में शासन और व्यवस्था के साथ-साथ अनुभव को भी तरजीह दी जाएगी. नए मंत्रिमंडल में युवा जोश पर भी जोर दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि मोदी का यह मंत्रिमंडल युवाओं से भरा रहेगा.

07 Jul 2021 06:40AM,
by: Vikash Kumar