भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले से कमेंट्री की दुनिया में कदम रखा। फाइनल मैच में वे खूब एक्टिव दिखे और सोशल मीडिया पर फैंस को साउथैम्पटन के बारे में लगातार अपडेट देते रहे। इसके बाद उन्हें श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मैच में भी कमेंट्री करने का अवसर मिला।
06 Jul 2021 04:35AM,by: Vikash Kumar
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार के मुख्य आतिथ्य में डॉक्टर्स डे के अवसर पर दुर्ग जिले के शासकीय रेलवे विद्यालय जोन 2, चरोदा के प्रांगण में अभिनंदन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
06 Jul 2021 01:40AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा वनवासियों के हित में लिए गए अहम फैसले के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में केवल तेन्दूपत्ता संग्राहकों को दो माह मई-जून में ही 502 करोड़ 49 लाख रूपए का सुगमतापूर्वक भुगतान हो चुका है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इससे राज्य के आदिवासी-वनवासी सहित तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कोरोना संकट की विषम परिस्थिति में भी रोजी-रोटी की कोई समस्या नहीं आयी और उन्हें तेन्दूपत्ता के संग्रहण से बहुत बड़ा सहारा मिला।
06 Jul 2021 01:28AM,by: Vikash Kumar
भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि बांकुड़ा जिले के सोनामुखी से उसके विधायक दिबाकर घरामी पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। हालांकि पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने देर रात एक ट्वीट में आरोप लगाया कि घरामी पर मानिक बाजार पंचायत क्षेत्र में रविवार को ‘‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडों’’ ने हमला किया। बंगाल : टीएमसी पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को मारने का आरोप
06 Jul 2021 01:27AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव श्री राजीव मेहता ने सौजन्य मुलाकात की। श्री मेहता ने टोक्यो, जापान में 23 जुलाई से 08 अगस्त के बीच होने जा रहे 32वें ओलम्पिक खेलों में बतौर भारतीय ओलंपिक संघ के डिगनैट्री शामिल होने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आमंत्रण पत्र दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने का न्योता सहर्ष स्वीकार किया और 32वें ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकानाएं देते हुए आशा जताई कि हमारे खिलाड़ी पूरे जोश से हिस्सा लेते हुए ओलंपिक खेलों में भारत का झंडा गाड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री गुरुचरण सिंह होरा करेंगे। श्री मेहता ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेल गतिविधियों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण खेल आयोजित होंगे। श्री गुरचरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास से जुड़े यूनियन क्लब की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के सम्बंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यूनियन क्लब की नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री होरा सहित सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सीईओ श्री बशीर अहमद खान और कोषाध्यक्ष श्री साईराम जाखड़ उपस्थित रहे। टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण
05 Jul 2021 03:59PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








