मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी गांवों के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के तहत गौठानों में संचालित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों जैसे महिला स्व सहायता समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन, बाड़ियों में सब्जियों के उत्पादन सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों से महिलाएं और ग्रामवासियों को रोजगार के साथ आमदनी का जरिया मिला है और वे स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में खरीफ फसल को खुले पशुओं की चराई से बचने के लिए रोका-छेका अभियान का वर्चुअल शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांवों में बैठक कर रोका-छेका अभियान के लिए चरवाहों को पशुओं को एक जगह रोकने और उन्हें गौठान मे एकत्र करने की जिम्मेदारी दी जाए। सभी गांवों में एक साथ रोका-छेका किया जाए, जिससे फसलों को नुकसान नहीं हो।
02 Jul 2021 05:00AM,by: Vikash Kumar
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दूसरी बार ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर गई हैं। इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन ने ओलिंपिक के लिए महिला खिलाड़ियों के नामों की सूची जारी की। इससे पहले पिछले हफ्ते पुरुषों की जारी सूची में अनिर्बान लाहिरी ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर गए थे। लाहिरी सूची में 60 वें स्थान हैं। टोक्यो ओलिंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है।
30 Jun 2021 04:59PM,by: Vikash Kumar
दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा को केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने स्वागत किया। बड़ी संख्या में युंकाइयों ने गाजे-बाजे संग पद्मनाभपुर स्थित वोरा निवास पहुँचे और आतिशबाजी किया। साथ ही युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने कहा कि वोरा को केबिनेट का दर्जा मिलने से दुर्ग का दबदबा और बढ़ेगा।
30 Jun 2021 03:29PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



