Vikash Kumar

Generic placeholder image

जिले के सक्ती विकासखंड के ग्राम पलाड़ीखुर्द स्थित संयुक्त एकलव्य अवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं (वर्ष 2021-22) में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 15 जुलाई को पूर्वान्ह 10.30 बजे से आयोजित होगी। अनुसूचित जनजाति वर्ग के कक्षा 5वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। बालक और बालिका वर्ग के लिए 30-30 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। आदिवासी विकास कार्यालय जांजगीर, जाजगीर व सक्ती के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और एकलव्य विद्यालय पलाड़ीखुर्द से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं एवं भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 जून सायं 5.30 बजे तक इन कार्यालयो में स्वीकार किया जाएगा। निर्धारित तिथि पश्चात आवेदन स्वीकार नही किया जाएगा। जिले की वेबसाईट से आवेदन का प्रारूप डाउनलोड किया जा सकता है।

29 Jun 2021 12:07PM,
by: Vikash Kumar