एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ ओहियो के क्लीवलैंड में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में बढ़िया वक्त बिता रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपनी इस विजिट की फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका के साथ उनकी स्टाइलिस्ट दिव्या ज्योति और नील की बेटी कृष्णा स्काई भी नजर आ रही हैं। फोटोज में प्रियंका को कलरफुल प्रिंटेड ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वहीं उनकी मां मधु चोपड़ा भी शॉर्ट्स और टॉप में नजर आ रही हैं।
30 Jun 2021 03:07PM,by: Vikash Kumar
महामारी के दौर में सुप्रीम कोर्ट ने एक और बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बुधवार को कहा कि कोरोना से मौत होने पर परिजन मुआवजे के हकदार हैं। सरकार उन्हें मुआवजा दे। मुआवजे की रकम कितनी होगी, ये सरकार तय करे। कोर्ट ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि वह मुआवजा दिए जाने की गाइडलाइन तय करे।
30 Jun 2021 12:13PM,by: Vikash Kumar
भूपेश सरकार ने ग्रामीण भूमिहीन कृषक मजदूरों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. भूपेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के भूमिहीन कृषक मजदूरों के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना लागू करने का फैसला लिया है. योजना से 10 लाख से ज्यादा मजदूरों को फायदा मिलेगा. इसके साथ ही भूमिहीन कृषक मजदूरों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. इसी वित्तीय वर्ष से इस योजना को प्रदेश में लागू की जाएंगी.
30 Jun 2021 11:59AM,by: Vikash Kumar
रणवीर सिंह उन रेयर एक्टर्स में से एक हैं जो लगभग कुछ भी कर सकते हैं। उनके बॉडी ऑफ़ वर्क उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है। और वे एक्शन से भरपूर एडवेंचर शो के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने की योजना बना रहे हैं। खास बात ये है कि वे ब्रिटिश ऐडवेंचरर, बेयर ग्रिल्स के साथ नज़र आएंगे।
30 Jun 2021 11:03AM,by: Vikash Kumar
भारत सरकार ने काउंटर ड्रोन पॉलिसी बनाने पर काम शुरू कर दिया है। जम्मू एयरबेस पर ड्रोन अटैक के बाद लगातार दो दिन ड्रोन एक्टिविटी के बाद मंगलवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एक हाईलेवल मीटिंग में यह फैसला लिया गया। बैठक में पूरे जम्मू और पंजाब इलाके में काउंटर ड्रोन सिस्टम की स्थायी तैनाती की जरूरत पर बात हुई। ड्रोन हमलों को नाकाम करने जल्द लाई जाएगी काउंटर ड्रोन पॉलिसी
30 Jun 2021 10:48AM,by: Vikash Kumar
फिल्ममेकर करन जौहर ने हाल ही में अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शंस तले एक नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है। करन की इस फिल्म का टाइटल 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी. शंकरन नायर' रखा गया है। इस फिल्म में भारत के महान वकील और राजनेता सी. शंकरन नायर की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। करन जौहर ने मंगलवार को पोस्ट शेयर कर अपने इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। करन जौहर ने लिखा, "एक ऐतिहासिक शख्सियत सी शंकरन नायर की अनसुनी कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए बहुत रोमांचित और गर्वित हूं। इसका डायरेक्शन करण सिंह त्यागी करेंगे। फिल्म और कास्ट से जुड़ी जानकारियां जल्द ही शेयर की जाएंगी।" ये फिल्म रघु पलट और पुष्पा पलट की मशहूर किताब 'द केस दैट शूक द एंपायर' पर बेस्ड है। इस किताब में लेखकों ने जलियावाला बाग नरसंहार और उसकी कोर्टरूम सच्चाई को लोगों के सामने पेश किया है। 'जलियांवाला बाग नरसंहार' पर करन जौहर लेकर आ रहे फिल्म
30 Jun 2021 10:48AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



