शिक्षा और इलेक्ट्रॉनिकी एवं आईटी राज्य मंत्री संजय धोत्रे 22 जून, 2021 को होने वाली जी20 शिक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह इसी दिन जी20 शिक्षा और श्रम व रोजगार मंत्रियों की संयुक्त बैठक में भी शामिल होंगे। ये दोनों बैठकें इटली की अध्यक्षता में मिलेजुले रूप में होने जा रही हैं। भारत इसमें वर्चुअल माध्यम से भागीदारी करेगा।
21 Jun 2021 08:28AM,by: Vikash Kumar
बीएमडब्ल्यू मोटर्राड (BMW Motorrad) जल्द ही भारतीय बाजार में नई R 1250 GS मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बाइक को दो ट्रिम्स- R 1250 GS और R 1250 GS एडवेंचर में पेश किया जाएगा। कंपनी ने नई बाइक के आने की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। नई R 1250 कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से ही बेची जा रही है।
21 Jun 2021 08:00AM,by: Vikash Kumar
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के युवा नेता और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने रविवार को कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं। शादी की इन फोटोज में तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं, उनके ठीक बगल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नजर आ रहे हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें मुलायम सिंह यादव के नातिन की शादी की हैं।
21 Jun 2021 01:51AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। योग दिवस की पूर्वसंध्या पर आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। कोरोना काल में सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए योग का महत्व और भी बढ़ गया है।
21 Jun 2021 01:50AM,by: Vikash Kumar
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी 21 जून को प्रधानमंत्री मोदी एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'कल्याण के लिए योग' 'Yoga for wellness' रखी गई है। पीएम मोदी सुबह 6.30 बजे इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी।
21 Jun 2021 01:49AM,by: Vikash Kumar
उप्र सरकार ने 21 जून बाजार में दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे। शनिवार व रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। सरकारी व निजी दफ्तर खोले जा सकेंगे। इनमें शत प्रतिशत उपस्थिति रह सकेगी। रेस्टॉरेंट, होटल व अन्य खाने-पीने की जगहें 50 फीसदी ग्राहक क्षमता के साथ खुलेंगे। यूपी : आज से खुलेंगे पार्क, मॉल, जानिए कहां क्या खुलेगा
21 Jun 2021 01:47AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हुए हैं। ऐसे में सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यू में ढील देनी शुरू कर दी है। दिल्ली में सोमवार से रेस्टोरेंट और बार खोलने की इजाजत भी मिल गई है। प्रतिबंधों में ढील 28 जून की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दी गई है। रेस्टोरेंट-बार में बैठने की क्षमता 50 फीसदी है, रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा और बार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगा। सभी बाजार और मॉल को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति है।पब्लिक पार्क और गार्डन भी खोल सकेंगे। बाजार, मार्केट कॉम्प्लेक्स और मॉल्स भी सुबह 10 बजे से रात के आठ बजे तक खुल सकेंगे।
21 Jun 2021 01:46AM,by: Vikash Kumar
कर्नाटक सरकार ने राज्य में सभी दुकानें शाम पांच बजे तक खोलने की इजाजत दी है। बगैर एसी के 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे। लॉज, रिसॉर्ट भी आधी क्षमता से खुलेंगे। निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी आ सकेंगे। वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। कर्नाटक : लॉज, रिसॉर्ट इन शर्तों के साथ खुलेंगे
21 Jun 2021 01:41AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






