असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एलान किया कि 5 लाख रुपये तक की पारिवारिक आय वाली ऐसी महिलाओं को 2.5 लाख रुपये की मदद दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना संक्रमण के चलते अपने पति को खो दिया है. नई 'मुख्यमंत्री कोविड-19 विधवा सहायता योजना' के तहत 'ओरुनोदोई' और 'विधवा पेंशन' योजनाओं के लाभार्थी भी एकमुश्त वित्तीय सहायता के पात्र हैं.
27 Jun 2021 04:00PM,by: Vikash Kumar
करीब ढाई महीने बाद एक बार फिर से जिम खुलने को तैयार हैं. एक ओर जहां इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ये राहत की खबर है तो वहीं फिटनेस प्रेमियों के लिए एक खुशी की सौगात भी है. जिम मालिकों ने इस बार वैक्सीन लगवा चुके लोगों को मेंबरशिप फीस में छूट देने का फैसला किया है. यही नहीं बल्कि पहली डोज़ वालों से ज़्यादा डिस्काउंट दूसरी डोज़ लगवाने वालों को दिया जाएगा.
27 Jun 2021 03:30PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप एक जुलाई से अपने-अपने गांवों में रोका-छेका अभियान शुरू करें। साथ ही उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं को खुले में चराई के लिए छोड़ने के बजाय उन्हें गोठानों में भेजें, जहां चारे-पानी का प्रबंध किया गया है।
27 Jun 2021 03:30PM,by: Vikash Kumar
राजस्थान में कोरोना के मामले घटने के बाद सरकार ने 28 जून की सुबह 5 बजे से प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 25 या अधिक कर्मचारियों वाले कार्यालय 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ खोलने की अनुमति होगी। जिन कार्यालयों में कम से कम 60 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली खुराक मिली है, उन्हें 100 फीसदी कार्यबल के साथ खोलने की अनुमति है।
27 Jun 2021 03:02PM,by: Vikash Kumar
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि बच्चों के लिए कोविड-19 टीकों की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी और इससे स्कूल खुलने तथा उनके लिए बाहर की गतिविधियों के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। सितंबर तक बच्चों के लिए आ सकती हैं ये तीन वैक्सीन
27 Jun 2021 03:02PM,by: Vikash Kumar
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने शनिवार को जेईई एडवांस 2021 की सूचना विवरणिका जारी की है। उम्मीदवार अब आसानी से महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा उन्नत की सूचना विवरणिका आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दी गई है। इस साल, परीक्षा की तारीखों की घोषणा अभी तक हमेशा की तरह नहीं की गई है। विशेष रूप से, जेईई एडवांस 3 जुलाई को आयोजित होने वाला था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया।
27 Jun 2021 02:31PM,by: Vikash Kumar
युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन वे विदेशी लीग में लगातार खेलते नजर आते हैं। अब वे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न ईस्टर्न क्रिकेट एसोसिएशन (ECA) टूर्नामेंट में एक क्रिकेट क्लब के लिए टी-20 खेलते नजर आ सकते हैं। यह दावा मुल्ग्रेव क्रिकेट क्लब ने किया है।
27 Jun 2021 02:06PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


