देश में कोरोना ने अपना भयानक रूप दिखाया है। इस खतरनाक वायरस से देश के लाखों लोगों की जान गई है और अभी भी जा रही है। आने वाले वक्त में भी कोरोना का खतरा बना हुआ है। इस बीच मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह कोविड से मौत के लिए 4 लाख मुआवजा नहीं दे सकती, जिस पर अब कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए इस मुद्दे पर चुल्लू भर पानी में डूब मरो भाजपा सरकार ! तक कह डाला। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को शपथ पत्र देकर कहा कि केंद्र के पास कोरोना महामारी से मरने वालों व्यक्तियों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने को पैसा नहीं है।
21 Jun 2021 01:18AM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए है। कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' ने अपने 25 साल पूरे किए है। इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने बताया था कि फिल्म में उन्होंने असली अंडरटेकर के साथ लड़ाई नहीं की थी। अक्षय कुमार की ये पोस्ट बीते कई दिनों से वायरल हो रही है। इसी बीच डब्लूडब्लूई के लेजेंड अंडरटेकर ने अक्षय कुमार को असली मैच में आने का न्योता दे डाला है। अंडरटेकर चाहते हैं कि अक्षय कुमार उनके साथ असली मैच में लड़ाई करे। कुछ समय पहले ही अंडरटेकर ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अंडरटेकर ने लिखा, तुम जब भी तैयार हो मुझे बता देना...। अब हमारे बीच असल में एक मैच होगा। अंडरटेकर के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।
20 Jun 2021 03:23PM,by: Vikash Kumar
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की नौवीं किस्त भेजने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. नौवीं किस्त की शुरुआत होने में सिर्फ 40 दिन का वक्त बाकी है. उससे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि अप्रैल से जुलाई तक आने वाली किस्त के तहत अब तक कितने किसानों को 2000-2000 रुपये की मदद मिल चुकी है. केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने बताया है कि इस दौरान 10,34,32,471 लोग लाभान्वित हो चुके हैं. पिछले साल इसी अवधि में 10,49,20,156 किसानों को 2-2 हजार रुपये मिले थे.
20 Jun 2021 03:00PM,by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी में एक ओर जहां लोग नौकरी छिन जाने से परेशान हैं. वहीं दूसरी ओर, साइबर अपराधी इस मौके का फायदा उठाकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लूट रहे हैं. अब गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने ऐसे फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगर आपको भी मेल या मैसेज के जरिए नौकरी का ऑफर आया है तो अप्लाई करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें. सरकार की तरफ से हमेशा इन धोखेबाजों से बचने और किसी भी लालच में नहीं आने की सलाह दी जा रही है.
20 Jun 2021 03:00PM,by: Vikash Kumar
असम में अब किसी सरकारी कर्मचारी ने बिजली का बिल नहीं भरा तो उसे सैलरी नहीं मिलेगी. हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने राज्य में ये नई नीति लागू की है. ये नियम राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगी और सैलरी पाने के लिए वक्त से अपने बिजली बिलों का भुगतान करना होगा.
20 Jun 2021 11:40AM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड फिल्मों के नामी सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य इंडस्ट्री के बेबाक सितारों की लिस्ट में आते हैं। बीते दिनों ही मशहूर प्लेबैक सिंगर ने इंडियन आइडल जज नेहा कक्कड़ के टैंलेंट पर ही सवाल खड़े कर सनसनी मचा दी थी। अब मशहूर सिंगर की हिट लिस्ट में सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम जुड़ गया है। अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ की सहयोगी वेबसाइट इंडिया.कॉम से बात करते हुए अक्षय कुमार को गुजरे वक्त का ‘गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती’ बता दिया है। फेसबुक पर लाइव सैशन के दौरान अभिजीत भट्टाचार्य ने ये बात कही।
20 Jun 2021 11:00AM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहती हों, लेकिन उनके फैशन स्टाइल में कोई कमी नहीं दिखाई देती है। पार्टी से लेकर रेड कार्पेट लुक तक, हर एक जगह अदाकारा अपने ट्रेंडी क्लोद्स से इम्प्रेस करना नहीं भूलती। वह ज्यादातर मौकों पर अपनी बहन करीना कपूर खान के साथ नजर आती हैं और उनका गजब का फैशन सेंस उनकी उम्र को मात देता हुआ दिखाई देता है।
20 Jun 2021 10:55AM,by: Vikash Kumar
447 रुपये का Reliance Jio का पैक 60 दिनों के लिए 50GB डेटा प्रदान करता है। इसके अलावा, यह पैक अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 मैसेज और Jio एप्लिकेशन का एक्सेस डेटा है, जिसमें JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud शामिल हैं।
20 Jun 2021 10:55AM,by: Vikash Kumar
राजधानी रायपुर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (SSE) की ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 ने रायपुर को देश की रहने योग्य (Livable) राजधानियों की शीर्ष 10 सूची में शुमार किया है। इस सूची में रायपुर 8वें स्थान पर है। वहीं सुशासन के मानकों पर यह दूसरा राजधानी शहर है।
20 Jun 2021 10:26AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







