केंद्र सरकार पूर्वोत्तर (North East) क्षेत्र में खेतों को इनोवेटिव कृषि तकनीकों से जोड़ने की दिशा में ‘बायोटेक-किसान कार्यक्रम’ के तहत काम करेगी। ऐसा इसलिए ताकि छोटे और सीमांत किसानों खास तौर पर महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा सके। यह बात विज्ञान एवं तकनीक मंत्रालय ने कही है। मंत्रालय ने बताया कि जैव तकनीक विभाग ने अपने कार्यक्रम के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक विशेष पहल की शुरुआत की है ताकि स्थानीय किसानों के मुद्दों को समझा जा सके और उनकी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान निकले।
20 Jun 2021 01:34AM,by: Vikash Kumar
अदाणी फाउंडेशन ने तमनार में जारी सीएसआर के कार्यो के अंतर्गत विद्यार्थियों केा मेडिकल तथा इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए निःशुल्क कोचिंग की शुरूवात करने जा रहा है। तमनार विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र व शासकीय स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थीयों के सपनों को पूरा करने राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईआईटी/जेईई/एनईईटी इत्यादि में उचित मार्गदर्शन व कोचिंग के लिए अदाणी फाउंडेशन विशेषज्ञ शिक्षकों की मदद के से संबंधित विषयों की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग आगामी दो वर्षो तक उपलब्ध करवाएगा। साथ ही काचिंग के लिए अध्ययन केंद्र की स्थापना 30 कम्प्यूटर, इंटरनेट सुविधा के साथ की जा रही है जिसे महामारी के बाद शासन से छूट के मिलते ही इसी केंद्र से दिया जाएगा। कोचिंग के लिए विकासखंड स्तर पर 30 प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा जिसके चयन की प्रक्रिया हेतु कक्षा 11 वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को दिये गए लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdQULNz41s0hVi2n88t4SrgdltOMmFV6W9zdl3TrvSboY-edw/viewform. पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। पंजीयन की अंतिम तिथि जून 30 है। चयन परीक्षा में सामान्य ज्ञान तथा मानसिक योग्यता के सवाल पूछे जाएंगे। इसका आयोजन जुलाई 11 दिन रविवार को व चयन सूची जुलाई 15 को घोषित की जाएगी। चयनित छात्रों की कक्षाएं अगस्त 1 से प्रारंभ होगी जिसमें सभी को संबंधित विषयों की अध्ययन सामग्री,नोट्स आदि भी निःशुल्क दिया जाएगा। अदाणी फाउंडेशन की यह पहल स्थानिक विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगा।
19 Jun 2021 03:30PM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश भाजपा में शनिवार को कुछ नए चेहरों के संगठन में शामिल किया गया है। नौकरशाह से राजनेता बने एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अर्चना मिश्रा और अमित वाल्मिकी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। एके शर्मा मऊ, अर्चना मिश्रा लखनऊ और अमित बुलंदशहर के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन नियुक्तियों की घोषणा की है।
19 Jun 2021 02:28PM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत पचदेवरी माफ़ी ब्लॉक गिलौला जनपद श्रवास्ती से एक बड़ा मामला सामने आया है जहां गांव वालों द्वारा ग्राम प्रधान पर ही धांधली करने का आरोप लगाया गया है। गांव वालों का कहना है कि मनरेगा में ग्राम प्रधान द्वारा धांधली की जा रही है। जहां ग्राम प्रधान सविता सिंह पटी पटाई रोड को दोबारा पटवाने का काम करवा रहे हैं। ग्राम प्रधान की इस धांधली को लेकर गांव वालों ने एकजुट होकर आवाज उठाने का प्रयास किया है वही इसकी शिकायत भी की गई है।
19 Jun 2021 01:57PM,by: Vikash Kumar
अपने जमाने के दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया जिसके साथ ही स्वतंत्र भारत में ट्रैक स्पर्धाओं में कई नये कीर्तिमान स्थापित करने वाले एक युग का अंत हो गया। मिल्खा सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
19 Jun 2021 01:30PM,by: Vikash Kumar
पूरी दुनिया मौजूदा समय में चल रही कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई है। कोविड-19 संक्रमण के दौरान मरीज में होने वाले लक्षणों की गंभीरता का पता समय पर नहीं चलने पर यह जीवन के लिए खतरा पैदा कर देता है। संक्रमित मरीजों की त्वरित परीक्षण प्रक्रिया में एंटीजन परीक्षण शामिल है जो थोड़े समय के भीतर लिए गए सैकड़ों नमूनों का परिणाम प्रदान करता है। इस तरह के रैपिड टेस्ट को हमारे देश के नागरिकों के लिए सुलभ और आसानी से उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के प्रयास सराहनीय हैं। कई नवोन्मेषक और उद्यमी सटीक, सस्ती और सुलभ परीक्षण किट विकसित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं ताकि न केवल स्वास्थ्य कर्मियों को ऐसे कठिन समय में आसानी से जांच कर पता लगाने के लिए सहायता प्रदान की जा सके बल्कि भारत में जैव प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा दिया जा सके।
19 Jun 2021 12:22PM,by: Vikash Kumar
रिसर्चर्स मधुमेह से पीड़ित लोगों में रक्त शर्करा का स्तर पता लगाने में उपयोगी ग्लूकोज टेस्ट स्ट्रिप की तरह कोविड-19 के लिए त्वरित, किफायती और बड़े स्तर पर लार आधारित बायोसेंसर जांच को विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। स्कॉटलैंड में स्ट्रेथक्लाइड विश्वविद्यालय की अनुसंधान करने वाली टीम के मुताबिक बड़े पैमाने पर टेस्ट लागत में कमी आयेगी।
19 Jun 2021 10:24AM,by: Vikash Kumar
सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी नये नियमों को लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर में चल रहे गतिरोध के बीच एक संसदीय समिति के सदस्यों ने कंपनी के अधिकारियों की एक टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए उनसे स्पष्ट कहा कि देश का कानून सर्वोपरि है, आपकी नीति नहीं। ट्विटर इंडिया के अधिकारी सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति के सामने पेश हुए थे।
19 Jun 2021 10:23AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



