कुछ समय से लगातार इस बात को लेकर खबरें आ रहीं थीं कि यशराज बैनर एक सुपरहीरो बनाने के बारे में सोच रहा है। यही नहीं इस फिल्म से खबर आ रही थी कि अजय देवगन एक धमाकेदार किरदार में नजर आएंगे। लेकिन अहम खबर थी कि इससे अहान पांडे जो कि चंकी पांडे के भतीजे हैं वो इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि ऐसा कब से होगा। अजय देवगन की फिल्म सुपरहीरो मानुषी छिल्लर की हुई एंट्री!
18 Jun 2021 06:43AM,by: Vikash Kumar
विश्व बैंक ने कहा कि पर्यावरण और पारदर्शिता की कमियों को देखते हुए वह अल सल्वाडोर के बिटकॉइन कार्यान्वयन में मदद नहीं कर सकता। विश्व बैंक के प्रवक्ता ने ईमेल के माध्यम से कहा, "हम मुद्रा पारदर्शिता और नियामक प्रक्रियाओं सहित कई तरीकों से अल सल्वाडोर की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
18 Jun 2021 05:51AM,by: Vikash Kumar
देश तेजी से डिजीटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है। लोग मोबाइल से ही पैसों की लेनदेन और ट्रांजैक्शन कर रहे हैं। बैंकों में लोगों की कतारें छोटी हो रही है तो वहीं मोबाइल फोन बैंक बनता जा रहा है। जिस रफ्तार से डिजिटल बैंकिंग का विस्तार हो रहा है उतनी ही तेजी से ऑनलाइन ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतें भी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपनी शिकायतों को जल्द से जल्द रजिस्टर्ड करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
18 Jun 2021 05:50AM,by: Vikash Kumar
अफ्रीकी देश जाम्बिया के पहले राष्ट्रपति केनेथ डेविड कौंडा का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट करके उनको श्रद्धाजंलि दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि एक सम्मानित विश्व नेता और राजनेता डॉ. केनेथ डेविड कौंडा के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार और जाम्बिया के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
18 Jun 2021 05:09AM,by: Vikash Kumar
छात्र कार्यकर्ता नताशा नरवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल के अंदर ‘‘जबरदस्त समर्थन’’ मिला और वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में अन्य कार्यकर्ताओं, देवांगना कालिता और आसिफ इकबाल तनहा के साथ अपनी फौरन रिहाई का आदेश यहां की एक अदालत से जारी होने के बाद नरवाल तिहाड़ से बाहर आईं।
18 Jun 2021 04:55AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली हिंसा मामले में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए देवांगना कलीता, नताशा नरवाल और आसिफ़ इक़बाल को जमानत पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर तीनों को तुरंत ही तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। वहीं कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की याचिका को खारिज करते हुए उन्हें फटकार लगाई और कहा कि किसी मामले पर विरोध प्रदर्शन करना आतंकवाद नहीं है।
18 Jun 2021 04:52AM,by: Vikash Kumar
विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर कतर की यात्रा पर गए थे। तब अफगानिस्तान के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। भारत-पाकिस्तान के मुद्दे पर बागची ने कहा कि दोनों पक्षों ने बुधवार को सभी लंबित असाइनमेंट वीजा को मंजूरी दे दी। साथ ही पाकिस्तान के सामने कूलभूषण जाधव का मुद्दा उठाने की बात कही।
18 Jun 2021 04:45AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





