छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के पारम्परिक तीज-त्यौहारों पर पूर्व में घोषित अवकाश के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत करते हुये प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस वर्ष भी 8 अगस्त 2021 को छत्तीसगढ़ की पारम्परिक त्यौहार हरेली को स्थानीय गौठानों में कृषि उपकरण एवं गौ-माता की पूजा करते हुये उत्साह एवं हर्सोल्लास के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया है। हरेली-तिहार के अवसर पर सुविधानुसार स्थानीय निवासियों के साथ पारम्परिक गेंढी दौड़, नारियल फेक, फुगड़ी, कब्बड़ी, खो-खो, कुर्सी दौड़, सहित विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा।
06 Aug 2021 09:56AM,by: Vikash Kumar
इजरायल की साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ के स्पाईवेयर पेगासस को लेकर भारत में बवाल मचा हुआ है। भारत में इसके जरिए कई पत्रकारों और चर्चित हस्तियों के फोन की जासूसी करने का दावा किया जा रहा है। पेगासस स्पाइवेयर के दुरुपयोग पर वैश्विक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने राज्यसभा में इस सवाल को खारिज करने की मांग की। जानकारी के अनुसार सरकार ने तर्क दिया कि "सुप्रीम कोर्ट में कई जनहित याचिकाएं दायर किए जाने के बाद से पेगासस का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
06 Aug 2021 09:29AM,by: Vikash Kumar
भारतीय डायरेक्टर आर बाल्की ने दर्शकों को चीनी कम, पा और पैडमैन जैसी शानदार फिल्में दी हैं। इन फिल्मों ने दर्शकों का केवल मनोरंजन ही नहीं किया बल्कि उन्हें खास मैसेज भी दिया। आर. बाल्की अपनी फिल्मों में विषय को एंटरटेनमेंट के साथ जैसे मिक्स करते हैं, उसका जमाना दीवाना है। आर. बाल्की इन दिनों अपनी अगली फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं, जिसकी कास्टिंग इन दिनों जोर-शोरों से हो रही है। यह फिल्म एक साइकलॉजिकल थ्रिलर होगी।
06 Aug 2021 09:29AM,by: Vikash Kumar
अमेरिकी फॉर्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में कोरोना के खिलाफ सिंगल डोज वाली वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। अगर सरकार के द्वारा इसकी मंजूरी दी जाती है तो यह चौथी वैक्सीन होगी, जिनकी मदद से भारत में महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है। आपको बता दें कि भारत में फिलहाल कोवैक्सिन, कोविशील्ड और रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की मदद से बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
06 Aug 2021 08:30AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली से सीबीआई की टीम धनबाद पहुंच गई है. पहले दिन सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम ने कई पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ एसएनएमएमसीएच के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से पूछताछ की. इसके बाद जांच को आगे बढ़ाने के लिए केस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लिया. सीबीआई की स्पेशल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद धनबाद थाना पहुंचकर उस ऑटो को भी देखा जिसकी टक्कर से जज उत्तम आनंद की मौत हुई थी. इसके बाद सर्किट हाउस में घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों से भी टीम ने जानकारी ली. बताया जा रहा है कि 20 सदस्यीय सीबीआई की टीम घटना से संबंधित सबूत जुटाएगी.
06 Aug 2021 07:52AM,by: Vikash Kumar
देश में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब हॉकी के सबसे बड़े खिलाड़ी रहे मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है. इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दी है. पीएम मोदी ने कहा है कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए. लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है
06 Aug 2021 07:28AM,by: Vikash Kumar
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) द्वारा जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) पर दिए गए बयान को गुरुवार को कड़ाई से खारिज किया और मुस्लिम देशों के संगठन से कहा कि उसे देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणियों के लिए निहित स्वार्थों को अपने मंच का फायदा उठाने की अनुमति देने से बचना चाहिए. जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने की दूसरी वर्षगांठ पर ओआईसी के महासचिवालय द्वारा जारी बयान पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी टिप्पिणयां की हैं.
06 Aug 2021 07:28AM,by: Vikash Kumar
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को गुरुवार को मोगा दौरे के दौरान किसानों और संविदा कर्मचारियों ने काले झंडे दिखाए। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने नवजोत सिंह सिद्धू तक पहुंचने के लिए बैरिकेड्स तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।
06 Aug 2021 07:01AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



