वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) एवं लैक्साई लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद, को भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई)द्वारा कोविड-19 रोगियों के उपचार के दौरान नैदानिक परिणामों में सुधार के लिए कोल्किसिन दवाकी सुरक्षा और प्रभावकारिता का आकलन करने के लिए टू-आर्म फेज-2 क्लीनिकल ट्रायल करने के लिए विनियामकीय मंजूरी मिल गयी है। इस महत्वपूर्ण क्लीनिकल ट्रायल में सीएसआईआर-भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी), हैदराबाद और सीएसआईआर-भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान (आईआईआईएम), जम्मू भागीदार हैं।
12 Jun 2021 11:56AM,by: Vikash Kumar
मनोज बाजपेयी ने कई साल बॉलीवुड में स्ट्रगल करते करते बिता दिए। लेकिन आज वह बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में शुमार है। आजकल वह ओटीटी के जरिए फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी की हाल में ही द फैमिली मैन 2 रिलीज हुई जिसमे बहुत ही जर्दस्त काम किया है। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बढ़ाया अपना चार्ज
12 Jun 2021 11:30AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली की अदालत ने पहलवान सुशील कुमार को एक और झटका देते हुए, उनकी न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ा दी है। रिपोर्टों के अनुसार, सुशील कुमार को दिल्ली कोर्ट के रिलीवर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट रीतिका जैन के समक्ष एक इंटरकॉम के माध्यम से पेश किया गया था। सुशील कुमार के साथ उनके सहयोगी अजय कुमार की हिरासत भी उसी तारीख तक बढ़ा दी गई है। दोनों को 2 जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बता दें कि दोनों की छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में जांच की जा रही है।
12 Jun 2021 11:30AM,by: Vikash Kumar
करीना कपूर खान को लेकर लोग गुस्से में हैं. ट्विटर पर करीना कपूर खान को बॉयकॉट करने की मांग उठी है. अब करीना को बॉयकॉट की मांग क्यों उठ रही है इसकी वजह है हाल ही में आई उनसे जुड़ी एक खबर. दरअसल, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि करीना कपूर ने सीता का किरदार निभाने के लिए 12 करोड़ रुपये की मांग की है. करीना कपूर खान को लेकर लोग हुए गुस्सा, बॉयकॉट की उठी मांग
12 Jun 2021 11:04AM,by: Vikash Kumar
भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 84,332 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार पांचवें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है।
12 Jun 2021 11:03AM,by: Vikash Kumar
कोरोना से जुड़ी राहत सामग्री पर मंत्री समूह की सिफारिशों को आज GST काउंसिल ने स्वीकार कर लिया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल ने ब्लैक फंगस की दवा को टैक्स फ्री करने को मंजूरी दी. वहीं कोरोना से जुड़ी कई अन्य चीजों पर कर की दर को कम कर दिया. देश में अभी भी कोरोना के असर को देखते हुए जीएसटी काउंसिल की ये 44वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हो रही है. बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और वित्त मंत्रालय के अधिकारी मौजूद हैं.
12 Jun 2021 10:46AM,by: Vikash Kumar
कोविड दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर दिल्ली में 1,200 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया। दिल्ली पुलिस के साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 1,260 चालान काटे गए जिनमें से 1,068 चालान मास्क नहीं लगाने और 192 चालान सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर काटे गए। पुलिस ने 19 अप्रैल से 11 जून के बीच कुल 1,29,590 चालान काटे। पुलिस ने बताया कि 1,09,075 चालान मास्क नहीं लगाने, 18,790 चालान सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने ,1,532 चालान बड़ी सभाएं करने, 72 चालान शराब पीने, पान और तंबाकू खाने पर काटे गए।
12 Jun 2021 09:58AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



