Vikash Kumar

Generic placeholder image

अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की बूस्टर डोज वाली वैक्सीन अगले साल जनवरी से भारत आ सकती है. वहीं कंपनी ने भारत को वैक्सीन देने का ऑफर किया है. अमेरिका से 20 करोड़ डोज वैक्सीन खरीद पर बातचीत चल रही है. इनमें फाइजर की 5 करोड़ डोज वैक्सीन और जॉनसन एंड जॉनसन की 7 करोड़ वैक्सीन भी शामिल है. हाल ही में अमेरिका ने 8 करोड़ वैक्सीन भेजने का विचार दिया था. यदि ये वैक्सीन जल्दी मिल जाए तो इसका इस्तेमाल देश में किया जा सकता है क्योंकि देशी कंपनियों में अगस्त महीने से वैक्सीन निर्माण में तेजी आने की संभावना है. यानी अगस्त के बाद देसी वैक्सीन की भी उतनी किल्लत नहीं होगी जितनी अभी है. मॉडर्ना वैक्सीन की पहली खेप जल्द आ सकती है भारत

11 Jun 2021 03:00PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

शिवसेना ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और महिलाओं के निशुल्क उपचार और परमार्श के लिए महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर राजधानी के खमतराई स्थित जेठानी अस्पताल में आयोजित किया गया था। महिलाओं ने इस शिविर में आकर स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियां लीं और उपचार के लिए अपना नाम भी रजिस्टर करवाया। शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के निर्देशानुसार महिला सेना के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। महिला सेना नेत्री ज्योति सिंह ने बताया कि शिविर में महिलाओं ने विशेषज्ञों से निशुल्क परामर्श लिया और बिमारियों से बचाव के लिए जानकारियां लीं। शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि वरिष्ठ विशेषज्ञों ने इस शिविर में अपना अमूल्य समय देकर लोगों के स्वास्थ्य के लिए शिवसेना के साथ अपना हाथ बढ़ाया और शिवी में आई सभी महिलाओं से वार्तालाप किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनंजय सिंह परिहार, मधुकर पांडेय, रेशम जांगड़े,सुनील कुकरेजा, शशांक देशमुख(सन्नी), ज्योति सिंह, कोमल तिवारी, शोना साहू, निधि सिंह, माधवी महानंद, विक्की निर्मलकर, संजय सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

11 Jun 2021 02:56PM,
by: Vikash Kumar