सेंट्रल विस्टा का मामला एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास गतिविधियों को रोकने से इनकार करने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। यह अपील अधिवक्ता प्रदीप कुमार यादव ने दायर की है। दिलचस्प बात यह है कि यादव, दिल्ली हाईकोर्ट में होने वाली कार्यवाही में पक्षकार नहीं थे।
03 Jun 2021 02:33AM,by: Vikash Kumar
जूही चावला ने देश में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित करने के खिलाफ सोमवार को उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उन्होंने अपनी याचिका में नागरिकों, जानवरों, वनस्पतियों और जीवों पर इस प्रौद्योगिकी के विकिरण के प्रभाव संबंधी मुद्दों को उठाया। आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री जूही चावला से कहा कि वह देश में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित करने के खिलाफ दायर अपनी याचिका पर एक संक्षिप्त नोट दाखिल करें।
03 Jun 2021 01:49AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली हाई कोर्ट में आज एक अजीब वाक्या सामने आया जब कोर्ट को एक वकील को झिड़कना पड़ा। जिसकी वजह से कोर्ट की कार्रवाई थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ। दरअसल, मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही थी, सुनवाई को दौरान कोई शख्स बीच-बीच में जूही चावला की फिल्मों के गाने लगातार गुनगुना रह था, जिसकी वजह से कोर्ट की कार्यवाही बाधित होने लगी। इसके बाद कोर्ट ने उस शख्स की आवाज बंद करने (म्यूट) करने का आदेश दिया और कार्रवाई आगे बढ़ी। बाद में कोर्ट ने आदेश दिया कि गाना गाक कोर्ट की कार्वाई बाधित करने वाले शख्स की पहचान की जाए और उसके खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया जाए।
03 Jun 2021 01:48AM,by: Vikash Kumar
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्य की बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है. नीतीश सरकार ने अब लड़कियों को राज्य के सभी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में आरक्षण देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेजों में नामांकन में न्यूनतम एक तिहाई सीट छात्राओं के लिए आरक्षित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे छात्राओं की संख्या और बढ़ेगी. मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद राज्य के सभी मेडिकल और इंजिनियरिंग कॉलेजों में 33 प्रतिशत छात्राओं को आरक्षण मिल सकेगा.
03 Jun 2021 01:33AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ समेत सीमावर्ती राज्यों में फैले लाल आतंक पर पुलिस के साथ-साथ कोरोना संक्रमण के कारण तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को 8 लाख रुपए के इनामी नक्सलियों के कम्युनिकेशन टीम के चीफ गद्दाम मधुकर उर्फ सोबराय को गिरफ्तार किया है। माओवादी का बड़ा खुलासा - नक्सली कोरोना संक्रमण के गिरफ्त में
03 Jun 2021 12:46AM,by: Vikash Kumar
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र तथा मॉडल ब्लड बैंक में लैब तकनीशियन, लैब सहायक तथा फॉर्मासिस्ट के संविदा पदों पर चयनित और प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र तथा मॉडल ब्लड बैंक में डॉटा प्रबंधक के पद के लिए कौशल परीक्षा हेतु पात्र उम्मीदवारों की भी सूची मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी की गई है। इन सूचियों को रायपुर मेडिकल कॉलेज के सूचना पटल और वेबसाइट www.ptjnmcraipur.in पर देखा जा सकता है।
02 Jun 2021 04:35PM,by: Vikash Kumar
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पी. एस. एल्मा ने कोविड-19 संक्रमण से रोकथाम के लिए जिले में सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों को प्रतिबंधित किया है। वर्तमान परिस्थितियों में संक्रमण की दर में कमी होने के बाद भी सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों पर युक्तियुक्त प्रतिबंध निरंतर जारी रखना आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए दण्ड प्रकिया सहिता 1973 की धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट 1987 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अधीन आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न गतिविधियां आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतरू प्रतिबंधित रहेगी।
02 Jun 2021 04:35PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



