जॉनसन एंड जॉनसन की जुर्माने की अपील को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। कंपनी ने तर्क दिया कि आये 22 कैंसर पीड़ितों को शामिल करने परीक्षण में उसके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। अमेरिकी फार्मा कंपनी पर अमेरिका कोर्ट ने 4.7 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया। कंपनी के पाउडर प्रॉडक्ट्स की वजह से गर्भाशय का कैंसर होना पाया गया है और इसी की वजह से उस पर यह जुर्माना लगाया गया।
02 Jun 2021 01:33PM,by: Vikash Kumar
विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के आदिवासी बाहूल्य ग्राम पंचायत कसरा में जय माॅ दुर्गा महिला स्व.सहायता समूह की सभी दीदीयों का परिवार व्यक्तिगत रूप से कृषि एवं गैर कृषी कार्य में संलग्न है और यही इनके परिवार की आय का एक प्रमुख स्त्रोत भी है। बिहान योजना के तहत जब समूह की महिलाओं को आजीविका की जानकारी प्राप्त हुई तब इसके माध्यम से मिलने वाले वित्तीय सहायता एवं लाभ लेकर आर्थिक रूप से अपने परिवार को मजबूत बनाने का निर्णय लिया।
02 Jun 2021 01:14PM,by: Vikash Kumar
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन क्रांति टंडन ने बताया कि कांकेर जिले में 27 फरवरी 2021 को दुर्गूकांेदल में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के सभी 300 जोड़ों तथा राज्य में 3229 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। इसी तरह 10 मार्च 2021 को नरहरपुर में भी 218 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में शामिल सभी जोड़ों को उपहार सामाग्रियां प्राप्त हो चुकी हैं। भण्डार क्रय नियमों का पालन करते हुए नियमानुसार उपहार एवं अन्य सामाग्रियां क्रय कर वितरित की गई है।
02 Jun 2021 12:28PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को घोषणा की है कि मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है. बता दें CBSE द्वारा 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने के बाद कई राज्य सरकारों ने 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है. इससे पहले बुधवार को ही गुजरात शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी.
02 Jun 2021 12:28PM,by: Vikash Kumar
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का मानना है कि जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किए गए हैं वहां भारी वर्षा हो सकती है. वहीं विभाग ने मानसून को लेकर नया अपडेट दिया है. प्रदेश में इसकी दस्तक 15 जून को हो सकती है.
02 Jun 2021 11:51AM,by: Vikash Kumar
राजधानी में शराब की बिक्री से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए गए हैं। दिल्ली आबकारी (संशोधन) नियमावली 2021 जारी की गई। नए बदलावों के तहत अब दिल्ली में शराब की होम डिलिवरी की जा सकेगी। मेडिसिनल यूज के लिए भी अल्कोहल उपलब्ध हो सकेगी। एयरपोर्ट्स पर शराब की दुकानें अब 24 घंटे खुल सकेंगी। नई दिल्ली : शराब की बिक्री से जुड़े नियमों में किए गए अहम बदलाव
02 Jun 2021 10:31AM, by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




