डिजिटल मीडिया के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के नियम को लेकर गूगल एलएलसी ने दावा किया कि उसके सर्च इंजन पर यह नियम लागू नहीं होते। दिल्ली हाईकोर्ट से बुधवार को अनुरोध किया गया की वह एकल न्यायाधीश के उस आदेश को दरकिनार करे, जिसके तहत इंटरनेट से आपत्तिजनक सामग्री हटाने संबंधी मामले की सुनवाई के दौरान कंपनी पर भी इन नियमों को लागू किया गया था.
02 Jun 2021 10:31AM,by: Vikash Kumar
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित ओशो भवन पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मोह. आरिफ निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया गया। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मोह. आरिफ के पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 02 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती लगभग 26,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 122/21 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। गांजा बिक्री करते आरोपी मो. आरिफ गिरफ्तार
02 Jun 2021 10:12AM,by: Vikash Kumar
मुंबई में एक दंपति की अपनी नाबालिग बेटी के वैक्सीनेशन को लेकर बंबई हाई कोर्ट ने याचिका डाली है, जिस पर अब हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है। बंबई हाई कोर्ट ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार को शहर में रहने वाले एक दंपति की उस याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया जिसमें उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये अमेरिका भेजने को लेकर अदालत से मदद का अनुरोध किया है।
02 Jun 2021 10:12AM, by: Vikash Kumar
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने डीआरडीओ की ओर से बनाए गए 500 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन किया। ये अस्पताल हल्द्वानी में स्थापित किया गया है। इस अस्पताल में 375 ऑक्सीजन बेड और 125 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं और इस अस्पताल का संचालन गुरुवार से शुरू हो जाएगा।
02 Jun 2021 09:20AM, by: Vikash Kumar
केंद्र सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। केंद्र ने पेंशन नियमों में संशोधन किया है। इसके मुताबिक अब खुफिया या सुरक्षा से संबंधित संगठनों से रिटायर्ड अधिकारी बिना इजाजत कोई भी चीज प्रकाशित नहीं कर सकते हैं। ऐसा किए जाने पर उनकी पेंशन रोक दी जाएगी। .
02 Jun 2021 08:24AM,by: Vikash Kumar
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर स्वास्थ्य संबंधी हिंसा के खिलाफ एक प्रभावी और कड़ी कार्रवाई को मंजूरी देने का अनुरोध किया है. मालूम हो कि असम के होजई जिले में सोमवार को लोगों के एक समूह द्वारा एक डॉक्टर पर हमला किया गया था, जिसमें एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी थी
02 Jun 2021 07:51AM,by: Vikash Kumar
मंत्रालय जा रही दो बसों की आपस में भिड़ंत हो गयी। हादसे के वक्त दोनों बसों में 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। हादसा उस वक्त हुआ, जब मंत्रालय और संचालनालय के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर बसें नया रायपुर जा रही थी, तभी बसों की आपस में टक्कर हो गयी। इस घटना में कई कर्मचारियों को चोटें भी आयी है।
02 Jun 2021 07:30AM,by: Vikash Kumar
कोरोना संक्रमण के संख्या मे कमी आने के बाद प्रदेश के शहरों को धीरे-धीरे खोला जा रहा है। राजधानी रायपुर में कलेक्टर एस भारतिदासन ने अनलॉक को लेकर बड़ी राहत दी है। जिला प्रशासन के नए आदेश के अनुसार अब होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और बार खोलने की अनुमति दे दी गई है। नए नियम के अनुसार डाइनिंग की भी सुविधा शुरू कर दी गई है, इसके साथ ही 50 फीसदी ग्राहकों की क्षमता के साथ सभी को संचालित करने की अनुमति होगी। वहीं, अनलॉक के नए नियम के अनुसार अब रात 10:00 बजे तक होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और बार खोलने की अनुमति दी गई है। रायपुर : आज से खुलेंगे बार, रेस्टोरेंट, होटल और क्लब
02 Jun 2021 06:52AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




