सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट यानी नए संसद भवन के निर्माण पर अब रोक नहीं लगेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा था कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना के निर्माण पर रोक लगनी चाहिए। हाईकोर्ट ने निर्माण गतिविधियों को निलंबित करने का निर्देश देने वाली याचिका को खारिज करते हुए कहा कि ये एक प्रेरित याचिका है।
31 May 2021 09:46AM,by: Vikash Kumar
चीन में पिछले साल जनसंख्या वृद्धि की दर 1960 के दशक के बाद सबसे कम रही है। इसे देखते हुए चीन ने अपने यहां फैमिली प्लानिंग में ढिलाई दे दी है। चीनी सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद अब चीन दंपती तीन बच्चे पैदा कर सकेंगे। चीन अपने यहां बूढ़ी होती आबादी और जनसंख्या बढ़ने की धीमी रफ्तार से चिंतित होकर एक अहम फैसला किया है। चीन : सरकार की आधिकारिक घोषणा, फैमिली प्लानिंग में मिली ढिलाई
31 May 2021 09:31AM,by: Vikash Kumar
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, 'तम्बाकू और खासकर धूम्रपान करने वाले लोगों को कोविड के कारण होने वाले घातक परिणामों जिसमें मृत्यु भी शामिल है का 40-50 फीसदी ज्यादा जोखिम होता है. इससे सिर्फ फेफड़े, हृदय और कैंसर जैसी बीमारियां ही नहीं बल्कि शरीर के हर अंग पर दुष्प्रभाव पड़ता है. भारत में हर साल लगभग 13 लाख के करीब मौतें तम्बाकू और धूम्रपान के कारण होती हैं जो लगभग 3,500 मौतें प्रतिदिन है. खासकर भारत में पिछले सालों के अध्ययन बताते हैं कि तम्बाकू का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 6 फीसदी कमी आई है. यह 34.6% से 28.6% हो गया है.'
31 May 2021 08:58AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता सरकार तीन सदस्यीय समिति का गठन करने का आदेश दिया है. इस समिति में एनएचआरसी, राज्य मानवाधिकार आयोग और राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण से एक-एक सदस्य शामिल होंगे. कमेटी मामले की रिपोर्ट को कोर्ट में जमा करेगी।
31 May 2021 08:28AM,by: Vikash Kumar
12वीं की CBSE और ICSE की परीक्षा रद्द करने की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले की सुनवाई 3 जून तक के लिए टाल दी है. केंद्र की ओर से एटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने कहा है कि सरकार 2 दिन में अंतिम फैसला ले लेगी. इसलिए सुनवाई गुरुवार के लिए टाल दी जाए. केंद्र ने कोर्ट को दो दिन के भीतर अपना आखिरी फैसला अवगत कराए जाने की बात कही.
31 May 2021 08:28AM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कोहराम अब कम होता नजर आ रहा है लेकिन कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की वजह से अबतक तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं महामारी के साथ ब्लैक फंगस का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
31 May 2021 07:57AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


