केंद्र सरकार के नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि ट्विटर के अलावा अन्य सभी कंपनी ने नियमों को मान लिया है। जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि अब सरकार क्या करेगी? आप ने कहा कि अन्य साइट ने मान लिया है, ट्विटर को लेकर अब सरकार का क्या कदम होगा? जवाब में हंसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये सब आपके साथ चैनल पर बातचीत में तय नहीं होता है…मुझ पर छोड़ दें।
01 Jun 2021 05:27AM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष होंगे। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय नियुक्ति समिति ने सोमवार को एनएचआरसी के नए चेयरमैन की नियुक्ति पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही महेश मित्तल कुमार और डा.राजीव जैन को आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने की भी मंजूरी दे ळदी गई। हालांकि समिति में शामिल राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एससी-एसटी समुदाय के प्रतिनिधि को मानवाधिकार आयोग का सदस्य नहीं बनाए जाने पर एतराज जताते हुए बैठक में अपनी असहमति जताई।
01 Jun 2021 05:01AM,by: Vikash Kumar
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के मामले कम होने के बाद से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब महानगर में सभी गैर-आवश्यक दुकानें 5 दिनों तक, सम-विषम नियम का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हो सकती हैं और सप्ताहांत पर बंद रहेंगी। मुंबई : ऑड-ईवन के तहत कौन-कौन सी दुकानें खुलेगी
01 Jun 2021 03:21AM,by: Vikash Kumar
एलोपैथी को लेकर दिए गए अपने बयानों से विवादों में घिरे योग गुरु बाबा रामदेव ने अब कहा है कि पतंजलि योगपीठ भविष्य में एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेगा. रामदेव ने बताया कि योगपीठ द्वारा एलोपैथिक कॉलेज बनाने का मकसद एलोपैथिक एमबीबीएस डॉक्टर तैयार करना है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे एलोपैथी से जुड़ी चिकित्सा और डॉक्टरों का सम्मान करते हैं.
01 Jun 2021 03:20AM,by: Vikash Kumar
सीबीएसई की परीक्षा फिजिकल तौर पर ना कर कोई वैकल्पक कदम उठाया जाना चाहिए. राज्य सरकारों की तरफ से यह मांग की जा रही थी कि इससे पहले वैक्सीनेशन जरूरी है. इस बीच, सीबीएसई 12वीं के लाखों परीक्षार्थियों के भविष्य पर कल यानी मंगलवार को फैसला हो जाएगा. परीक्षा को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय फैसला लेगा.
01 Jun 2021 02:27AM,by: Vikash Kumar
योग गुरू बाबा रामदेव ने इन दिनों अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे हैं. एलोपैथी को लेकर दिए बयान के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी और बयान भी वापस लेना पड़ा था. हालांकि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और बाबा रामदेव अब तक आमने सामने हैं. इस बीच तमाम विवादों पर रामदेव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की है और अपना पक्ष रखा है. जाने बाबा रामदेव का नया बयान, क्या कहा...
01 Jun 2021 01:49AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

