सुप्रीम कोर्ट में चल रही कोरोना वैक्सीन को लेकर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि इस साल के अंत तक देश के हर एक नागरिक को वैक्सीन लगा दी जाएगी. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस साल के आखिर तक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का काम पूरा हो जाएगा.
31 May 2021 07:57AM,by: Vikash Kumar
कोरोना के इलाज के नाम पर आम जनता से लूट न हो इसलिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश के विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में रेट तय कर दिए हैं. जिसका पालन सभी प्राइवेट अस्पतालों को करना होगा. इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है. वहीं, ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं.
31 May 2021 07:15AM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट में आज 11 बजे कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होगी. बता दें कि इस मामले पर 28 मई को भी सुनवाई हुई थी. बाद में कोर्ट ने 31 मई तक सुनवाई को स्थगित कर दिया था. फिलहाल हर किसी की नजर आज सुप्रीम कोर्ट के रुख पर टिकी है क्योंकि अगर शीर्ष अदालत का फैसला परीक्षा आयोजित कराने के पक्ष में रहा तो 1 जून को 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा सकता है.
31 May 2021 04:53AM,by: Vikash Kumar
केरल में प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर की एक हथिनी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई. ये हथिनी त्रावणकोर के तत्कालीन राजा चिथिरा थिरुनल बलराम वर्मा ने मंदिर को उपहार में दी थी. इस हथिनी का नाम मथिलाकम दर्शिनी उर्फ दर्शिनी है और इसकी मौत रविवार को हुई है. सूत्रों ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि यह हथिनी 55 से 58 साल की थी और वह पिछले कुछ समय से पेट की बीमारी से परेशान थी. पद्मनाभ स्वामी मंदिर की हथिनी की हुई मृत्यु...
31 May 2021 02:36AM,by: Vikash Kumar
पिछले साढ़े चार महीने में देश में जितनी वैक्सीन लगी हैं, उसका लगभग 60 फीसद अकेले जून में लगने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जून में वैक्सीन की 12 करोड़ डोज उपलब्ध होने का दावा किया और इसकी सप्लाई की समय-सारिणी भी राज्यों को भेज दी है। ध्यान देने की बात है कि 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण में अभी तक वैक्सीन की 21 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।
31 May 2021 02:33AM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर सभी देशों में दोबारा जांच की बढ़ती मांग के बीच एक नए अध्ययन में ब्रिटेन के प्रोफेसर एंगस डल्गलिश और नार्वे के विज्ञानी डा. बिर्गर सोरेनसेन ने सनसनीखेज दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि इस वायरस को चीन के विज्ञानियों ने वुहान की लैब में ही तैयार किया था। इसके बाद इस वायरस को रिवर्स-इंजीनियरिंग वर्जन से छिपाने की कोशिश की, जिससे यह लगे कि कोरोना वायरस चमगादड़ से प्राकृतिक रूप से विकसित हुआ है। चीनी विज्ञानियों ने अपनी गलती पर पर्दा डालने के लिए रिवर्स - इंजीनियरिंग वर्जन का लिया सहारा लिया।
31 May 2021 02:32AM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के खास दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी के बाद अब मामले को लेकर कुछ और अपडेट सामने आए हैं. अब एनसीबी की टीम ने मामले में पूछताछ के लिए सुशांत के नौकर को भी समन किया है. अब एनसीबी की टीम ने मामले में पूछताछ के लिए सुशांत के नौकर को भी समन किया है.
31 May 2021 02:10AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


